मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं बंद करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

by

जो योजनाएं हिमाचल के लोगों का जीवन बदल रही थी उसका बजट रोका जा रहा है

पुष्प क्रांति, स्वावलंबन जैसी दर्जनों योजनाएं थी आत्म निर्भर हिमाचल का रोड मैप

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार प्रदेश के विकास और आत्म निर्भरता में बाधा बनी हुई है। यह सरकार प्रदेशवासियों के हित के लिए न तो स्वयं कुछ कर रही है और जो लोग कुछ करना चाह रहे हैं उन्हें करने भी नहीं दे रही है। पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घोषित और अघोषित रूप से रोककर प्रदेश के लोगों को परेशान कर रही है। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि सरकार ने हिमाचल पुष्प क्रांति योजना का बजट रोक दिया है जिससे फूलों की खेती करने वाले लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। लोगों की परियोजनाएं अनुदान न मिलन के कारण लटकी हुई हैं। प्रदेश भर में घूम घूमकर आत्म निर्भर हिमाचल का नारा देने वाले मुख्यमंत्री महोदय यह बताएं कि क्या लोगों को आत्म बनाने वाली योजनाओं का बजट रोककर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक स्थिति फूलों के उत्पादन के लिए बहुत उत्कृष्ट है और फूलों का उत्पादन यदि वैज्ञानिक तरीके से किया जाए तो हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा। फूलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जुलाई 2018 में “हिमाचल पुष्प क्रांति योजना” चलाई थी। इस योजना के तहत पॉलीहाउस व पॉलीटनल स्थापित करने, पंखे व पैड लगाने पर 85 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान किया था। फूल समय से और सस्ते में बाजार पहुंच सकें इसके लिए हमने फूलों के परिवहन शुल्क पर भी भारी छूट दी थी। मात्र चार साल के समय में ही इस योजना से हिमाचल के 1700 से ज्यादा किसानों ने इस योजना का लाभ लिया। इस योजना से जुड़ने वाले ज्यादातर परिवारों की वार्षिक आय में 8 से 12 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई और युवाओं का पलायन भी रुका था। सरकार के इस प्रोत्साहन से आम किसान परिवार ने न सिर्फ प्रदेश की आर्थिकी में करोड़ों का योगदान दिया अपितु स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और पर्यटन के अवसर भी दिए। दुःखद यह है कि इतनी महत्वाकांक्षी योजना सरकार ने घोषित या अघोषित रूप से बंद कर दी है। यह सरकार का यह कृत्य मुख्यमंत्री के आत्म निर्भर हिमाचल के नारे की कलई खोल रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह काम सिर्फ एक योजना के साथ नहीं है। सुक्खू सरकार पूर्व सरकार की हर जन हितकारी योजना के साथ यही बर्ताव कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार की प्राकृतिक खेती, स्वालंबन जैसी हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं ही नहीं बंद की बल्कि आम आदमी के जीवन को बचाने वाली योजनाओं को भी बजट रोककर निष्प्रभावी बना दिया है। यह योजनाएं ही आत्म निर्भर और समृद्ध हिमाचल का रोड मैप थी, जिसकी राह में सुक्खू सरकार रोड़े अटका रही है। सहारा, शगुन, हिम केयर, जैसी योजनाएं जो लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी वह भी आज सरकार की द्वेष पूर्ण राजनीति की भेंट चढ़ चुकी हैं और आम आदमी उसकी बड़ी कीमत चुका रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट मुख्यमंत्री ने की लॉन्च

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आयोग की इस https://hpscforsc.com  वेबसाइट के माध्यम से बड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से साथ किया संवाद एएम नाथ। हमीरपुर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचेगी सड़क : 300 लोगों का सपना होगा पूरा, खत्म होगी 6 किमी की पैदल चढ़ाई

पांगी घाटी के दुर्गम गांव कुलाल के लोगों की बरसों पुरानी मुराद होने जा रही पूरी एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के कुलाल गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत डीसी बिलासपुर ने नगर परिषद कार्यालय का किया निरीक्षण, चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एएम नाथ।  बिलासपुर, 23 अप्रैल: स्थानीय नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों का...
Translate »
error: Content is protected !!