मुख्यमंत्री नई दिल्ली एम्स में भर्ती, स्वास्थ्य स्थिति बेहतर

by

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कुछ परीक्षणों के लिए शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है। विभाग के डॉक्टरों की टीम ने उनके परीक्षण शुरू कर दिए हैं। इस प्रक्रिया में लगभग दो से तीन दिन लग सकते हैं। मुख्यमंत्री की सेहत पहले से बेहतर है, चिंता की कोई बात नहीं है।
वह डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की रिपोर्ट सामान्य हैं। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें उचित आराम की जरूरत है, जिससे वह और तेजी से ठीक होंगे। आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री को एम्स में भर्ती करवाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित :

 सोलन :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत लक्षित वर्गों के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित बनाने के लिए सभी विभागों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला से 80 मुर्गियों के नमूने जांच के लिए जालंधर भेजे गएः डॉ. सेन

ऊना: बर्ड फ्लू को लेकर आज उप निदेशक, पशु पालन विभाग ऊना डॉ. जय सिंह सेन ने विभाग के समस्त उपमंडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बर्ड फ्लू मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक सोलन की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल : नाबार्ड समेत कई संवैधानिक संस्थाओं को भेजी शिकायत

अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने जेसीसीबी अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, फोरेंसिक ऑडिट की मांग राष्ट्रपति से लेकर नाबार्ड तक पहुंचा जोगिन्द्रा बैंक विवाद, निष्पक्ष जांच की उठी मांग एएम नाथ। सोलन :  जोगिन्द्रा केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में हिमाचल सहित अन्य कर्जदार राज्यों को भी कोई स्पेशल ग्रांट नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा : प्रतिभा सिंह शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि अगले साल देशभर में चुनाव होने हैं। इसलिए उम्मीद थी कि समाज के हर वर्ग को छूने...
Translate »
error: Content is protected !!