पंजाब के सेवा केन्द्रों में पिछले 5 सालों की अपेक्षा अब तक सबसे कम केस बकाया: अमन अरोड़ा

by

अनावश्यक दस्तावेज़ों की प्रक्रिया ख़त्म होगी और लोगों को सेवा केन्द्रों के बेवजह चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे: प्रशासनिक सुधार मंत्री
चंडीगढ़, 26 अक्तूबर: राज्य में सेवाएं प्रदान करने में ज़ीरो पैंडैंसी पहुँच को अपनाते हुए पंजाब सरकार सेवा केन्द्रों में बकाया मामलों की संख्या को घटाने में सफल हुई है और सेवा केन्द्रों में पिछले पाँच सालों की अपेक्षा अब तक सबसे कम केस बकाया हैं।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के प्रशासनिक सुधार और शिकायतों संबंधी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि हाल ही में बकाया मामलों की दर 0.10 प्रतिशत पर आ गई है, जिससे पता चलता है कि 99.90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निर्णय निर्धारित समय-सीमा के अंदर किया जा रहा है।

श्री अमन अरोड़ा आज यहाँ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये सेवा केन्द्रों के द्वारा दी जा रही नागरिक केंद्रित सेवाओं की समीक्षा के लिए समूह डिप्टी कमिश्नरों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राज्य में लोगों को उनके द्वार पर सेवाएं प्रदान करने सम्बन्धी पायलट प्रोजैक्ट की शुरुआत का भी जायज़ा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोटरी क्लब आफ होशियारपुर की ओर से सिवल हस्पताल होशयारपुर में अन्नपूर्णा दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी क्लब की ओर से प्रधान टिमाटनी आहलूवालीया ने वर्ष 2025-2026 की शुरूआत मानवता की सेवा के लिए पहले प्रोजेक्ट अन्नपर्णा देवी माँ के नाम पर 150 मरीजों और उनके रिश्तेदारों...
article-image
पंजाब

कम्युनिटी हैल्थ केंद्र बीनेवाल में गत पंद्रह दिन से पीने के पानी नहीं: जगदेव

गढ़शंकर: कम्युनिटी हैल्थ केंद्र बीनेवाल में गत पंद्रह दिन से पीने के पानी नहीं आ रहा। जिससे अस्पताल का स्टाफ व ईलाज के लिए आने वाले मरीज परेशान हो रहे है। यह शब्द शिरोमणी...
article-image
पंजाब

किसान की मौत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख : हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अपने तीन विधायक जो आंखों के डॉक्टर हैं को किसानों की देखभाल के लिए लगाया

चंडीगढ़ :    खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को किसान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अपने...
Translate »
error: Content is protected !!