मुख्यमंत्री ने इंदिरा स्टेडियम ऊना में 2.25 करोड़ के खेल एवं युवा सशक्तिकरण कार्यों का किया लोकार्पण

by
रोहित जसवाल / एएम नाथ : ऊना, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के शुभारंभ उपरांत ऊना स्थित इंदिरा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा संचालित सामर्थ्य योजना के तहत 2.25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया। इनमें सामर्थ्य जिम, बैडमिंटन हॉल, लॉन टेनिस कोर्ट तथा सामर्थ्य ज्ञानदीप लाइब्रेरी मिनी सचिवालय शामिल हैं।
इस अवसर पर गगरेट के विधायक राकेश कालिया, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।May be an image of one or more people and people smiling
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामर्थ्य योजना के अंतर्गत विकसित की गई ये सुविधाएं इंदिरा स्टेडियम को एक आधुनिक एवं बहुउद्देश्यीय खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।No photo description available.
उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना के विस्तार से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा, वहीं आधुनिक पुस्तकालय सुविधा विद्यार्थियों में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देगी। शांत, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक वातावरण में युवा वर्ग प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं तथा उच्च शिक्षा की तैयारी भी कर सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और ज्ञान का यह समन्वित केंद्र आने वाले समय में जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा तथा ऊना को खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब और हरियाणा के विदेशों में लापता होने वाले युवकों की जांच करेगी सीबीआई: चार अलग-अलग मामले में भी किए दर्ज

चंडीगढ़ : विदेश में लापता होने वाले पंजाब और हरियाणा के युवाओं के मामलों की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई ने चार अलग-अलग मामले में भी दर्ज किए हैं। दरअसल, पंजाब और हरियाणा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में भरे गए 7 हजार पद, 3 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी : रोहित ठाकुर

चंबा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री ने किया 2.74 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रावमावि साहू व परौथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्लास्टिक मुक्त होंगे कांगड़ा के मंदिर : मंदिरों में प्लास्टिक फूलों की जगह लेंगे असल पुष्प* जिलाधीश पर्यावरण दिवस पर श्री चामुंडा माता मंदिर से लॉंच करेंगे ’प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ प्रोजेक्ट : डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 3 जून – कांगड़ा जिला प्रशासन क्षेत्र के मंदिरों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है । प्रशासन जिले में ‘प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ परियोजना का शुभारंभ करेगा।...
article-image
पंजाब

डी. ई. ओ.ललिता अरोड़ा ने रेलवे मंडी स्कूल में लड़कियों संग मनाई लोहड़ी 

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा ने आज लोहड़ी के पावन अवसर पर सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में अपने पुराने सहयोगियों तथा लड़कियों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!