मुख्यमंत्री ने एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया: रिज मैदान से 4 से 9 मार्च, 2024 तक बसंतपुर के निकट सतलुज नदी में आयोजित की जा रही

by
अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से 4 से 9 मार्च, 2024 तक बसंतपुर के निकट सतलुज नदी में आयोजित की जा रही एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली टीमों को हरी झंडी दिखाकर चैम्पियनशिप शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, ईरान, इराक, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान तथा इंडोनेशिया सहित 20 टीमें भाग ले रही है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में जिला हमीरपुर के नादौन में राफ्टिंग मैराथन और गत वर्ष जिला शिमला के जुन्गा में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। राज्य में लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए साहसिक खेल गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है। इससे प्रदेश ने राजस्व बढ़ौतरी के साथ-साथ लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार है इससे  हजारों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र की अधोसंरचना को मजबूत कर राज्य में पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है ताकि एक वर्ष में पांच करोड़ पर्यटकों के आगमन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, सातवें वित आयोग के अध्यक्ष नंदलाल, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, कांग्रेस के नेता सतपाल रायजादा और सुरेंद्र मनकोटिया, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मानसी सहाय ठाकुर, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अंब पंचायत चुनावोंं के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त

ऊना, 15 जनवरी – पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अंब मनेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए अंब उप-मण्डल के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में हंगामा : उद्योगों को दी गई रियायतों को लेकर, नई औद्योगिक नीति लाएगी सरकार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शिमला में चल रहे मॉनसून सत्र में मंगलवार को उद्योगों को पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी गई कथित रियायतों का मुद्दा गर्मा गया। प्रश्नकाल के...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ 97 लाख 14 हजार 650 रुपए की नकदी बरामद : अमृतसर में दो संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार को पंजाब के अमृतसर के कक्कड़ जिले में दो संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, आरोपियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से बनेगा सशक्त समाज : उपायुक्त

राकेश शर्मा । देहरा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राज्य कार्य योजना फॉर सीनियर सिटीजन्स के अंतर्गत इंटर जनरेशनल वॉडिग(अंतर-पीढ़ीगत बंधन) कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नेहरन पुखर...
Translate »
error: Content is protected !!