मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से भेंट की : पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सहयोग का किया आग्रह

by
एएम नाथ। शिमला/ नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्मयंत्री ने प्रदेश में नए और एकीकृत पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए प्रदेश को सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस संबंध में शीघ्र ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला कांगड़ा के देहरा में आरोग्य केंद्र और हेल्थ रिजॉर्ट तथा जिला बिलासपुर के औहर में एकीकृत पर्यटन परिसर के निर्माण के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को विस्तृत पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने अवगत करवाया कि भाखड़ा तथा पौंग बांध में जल क्रीड़ा संबंधी गतिविधियों की अपार संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सतत् विकास और पर्यटन को बढ़ावा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में पर्यटकों की सुविधा के लिए बुनियादी अधोसंचरना के विकास और सम्पर्क सुविधा के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। कांगड़ा एयरपोर्ट को विस्तार प्रदान करने के साथ-साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट निर्मित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को विस्तार प्रदान करने के उद्देश्य से नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में गोल्फ कोर्स के निर्माण में सहयोग और वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
श्री सुक्खू ने कहा कि स्वदेश दर्शन 2.0 के अन्तर्गत पौंग बांध जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने पर्यटन परियोजना के क्रियान्वयन के लिए शीघ्र धनराशि प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद योजना के अंतर्गत चिंतपूर्णी मंदिर परिसर को विकसित करने के लिए एक संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है। उन्होंने इसके लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने उचित स्तर पर एक माह के भीतर पर्यटन केंद्रों के निर्माण संबंधी परियोजनाओं और इनकी शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ धनराशि जारी करने आश्वासन भी दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भंडारे में नूडल्स खाने के बाद 11 बच्चों सहित करीब 16 व्यक्ति बीमार : इलाज के लिए सिवल अस्पताल में भर्ती

काफी संख्या में गांव में और व्यक्ति बीमार हुए लेकिन उन्हीनों ने अपना इलाज लोकल स्तर पर करवाया गढ़शंकर : गांव बीनेवाल में शिंदां बाबा दे धार्मिक स्थल पर सतियां डा नूडल्स के भंडारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति: डीसी डा.निपुण जिंदल

जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में होगी नशा मुक्ति क्लीनिक की सुविधा नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को भी किया जा रहा है चिह्न्ति धर्मशाला, 17 अक्तूबर। धर्मशाला के प्रयास भवन में आधुनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए जनजागरूकता सबसे जरूरी: डॉ. राजीव भारद्वाज

जिला कांगड़ा में 11 जगह स्थापित हैं आईटीएमएस, एनएच के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश धर्मशाला, 7 सितंबर। लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि क्षेत्र में अधिक ऋण उपलब्ध करवाएं बैंक – ADC अजय यादव

सोलन :  अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि ज़िला के समस्त बैंकों को कृषि तथा कृषि आधारित क्षेत्र में अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि इस क्षेत्र को आर्थिक...
Translate »
error: Content is protected !!