मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट : प्रदेश हित के मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा

by
एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। उन्होंने वित्त मंत्री से हिमाचल प्रदेश पर व्यय विभाग द्वारा बाह्य सहायता प्राप्त करने के लिए लगाई गई सीमा की समीक्षा करने का अनुरोध किया तथा पूर्व की स्थिति को बहाल करने का आग्रह किया, क्योंकि इससे राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है तथा कई परियोजनाएं रुकी हुई हैं।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रस्तुत पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास प्रस्ताव को विश्व बैंक से बहुपक्षीय वित्त पोषण के लिए नई विंडो के तहत वित्त पोषण पर विचार करने का अनुरोध किया, जो मंत्रालय द्वारा तय सीमा से अधिक है।
मुख्यमंत्री ने राजस्व घाटा अनुदान को कम करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए कई कदम उठाए हैं, हालांकि यह कदम वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजटीय दायित्वों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त हैं। उन्होंने राज्य को 2025-26 के लिए जीएसडीपी का 2 प्रतिशत अतिरिक्त उधार लेने की अनुमति देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कठिन भौगोलिक एवं मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण उच्च लागत वाले निर्माण के कारण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया।
निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3 माह में सभी 3,615 पंचायतों में किराये पर दी गईं संपत्तियां जांचने के सरकार ने जिला उपायुक्तों को दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में पंचायतों की संपत्तियां कौड़ियों के भाव लीज पर किराये पर दे दी गईं हैं। इसकी न बोली लगाई और न विभाग या प्रशासन से मंजूरी ली। शिकायतें मिलने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिग्री काॅलेज ऊना : धूमधाम से मनाया गया युवा उत्सव-2022

संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ सर्वांगीण विकास में सहायक होते युवा उत्सव: सत्ती ऊना, 23 सितंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आज राजकीय महाविद्यालय ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली : धर्मशाला के साई मैदान में हो रही , डीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

धर्मशाला, 17 जून। धर्मशाला के साई मैदान में कांगड़ा और चम्बा जिला के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 26 जून तक चलने वाली इस भर्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने हरदासपुर, मुगला व करियां में जल निकासी व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

एनएचएआई एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154ए के तहत मोहल्ला हरदासपुर, मुगला तथा करियां इत्यादि स्थानों पर जल निकासी...
Translate »
error: Content is protected !!