मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की भेंट : शिमला हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन समय सायं 4 बजे तक निर्धारित करने के लिए किया आग्रह

by
एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से भेंट की।  बैठक में मुख्यमंत्री ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री से सहयोग और इस परियोजना के लिए विशेष केंद्रीय सहायता (अनुदान) प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने भूमि से जुड़े विभिन्न मामलों के शीघ्र निपटारे का अनुरोध करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला में पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं विद्यमान हैं और राज्य सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।
उन्होंने कम दृष्यता की स्थिति में भी उड़ानों के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष विजुअल फ्लाइट रूल्स लागू करने का आग्रह किया, ताकि न्यूनतम दृष्यता मापदंड को वर्तमान 5 किलोमीटर से 2.5 किलोमीटर किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कम उड़ान संचालन और यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कुल्लू और शिमला हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था को सीआईएसएफ के स्थान पर राज्य पुलिस को सौंपने पर भी चर्चा की, इससे राज्य का वित्तीय बोझ कम किया जा सकेगा। उन्होंने शिमला हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन का समय बढ़ाकर दोपहर 4 बजे तक करने का भी अनुरोध किया, ताकि उड़ानों की संख्या में वृद्धि हो सके।
उन्होंने चंडीगढ़दृशिमला और शिमलादृचंडीगढ़ के बीच उड़ानों की आवृति बढ़ाने तथा प्रस्तावित चार हेलीपोर्ट् को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने अधिकारियों को कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए और राज्य को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला तस्कर कौशल की कोठी, कार समेत 22.50 की संपत्ति जब्त

 कपूरथला : पंजाब में नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई बेनामी संपत्ति पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिल में कपूरथला पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर की प्रॉपर्टी सीज की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइसेंस धारक 25 मार्च तक पुलिस थाना में जमा करवाएं हथियार व गोला बारुद : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश  रेपसवाल ने  धारा 144 के तहत जारी किए आदेश

एएम नाथ। चंबा ,19 मार्च :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपासवाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत  ज़िला में वैध लाइसेंस धारकों से  हथियार तथा गोला-बारूद को नजदीकी पुलिस थाना में तत्काल प्रभाव से जमा करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत बिट्टू ने कहा अब आगे बढ़ने का समय : जेल में बंद सिखों की रिहाई का विरोध करने के मामले में लिया यूटर्न

लुधियाना : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज तक जेल में बंद सिखों की रिहाई का विरोध करने के मामले पर अब बिट्टू ने यूटर्न ले लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने पत्रकारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर व आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कुल्लू का DC तोरुल एस रवीश ने किया निरीक्षण

कुल्लू,  17 फरवरी :   उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज भून्तर स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भुंतर स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!