मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण दवाएं सुनिश्चित करने के लिए नई आवश्यक औषधि सूची तैयार करने के दिए निर्देश

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए नई आवश्यक औषधि सूची (एसंेशियल ड्रग्स लिस्ट) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस नई सूची की समीक्षा एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी और दवाओं की खरीद सीधे निर्माता कंपनियों से की जाएगी, जिसके लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे। निर्माताओं से दवाओं की सीधी खरीद से बिचौलियों के कारण होने वाली देरी को समाप्त करने और अधिक पारदर्शी आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने में बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध की जाने वाली दवाओं की सैंपलिंग और गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए राज्य के प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय में एक समर्पित सेल स्थापित किया जाएगा तथा राज्य सरकार पर्याप्त स्टाफ, प्रशिक्षण और आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाएगी। प्रथम चरण में आईजीएमसी शिमला और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में यह सेल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
श्री सुक्खू ने यह भी निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माता कंपनियों द्वारा निर्मित दवाओं की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में भारत के औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम, 1945 की अनुसूची-एम के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, विशेष सचिव अश्विनी कुमार, निदेशक आयुष निपुण जिंदल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैर जमानती वारंट – भरमौर के एडीसी पर गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट ने किया जारी : आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का आरोप

मामले में दो अभिक्तों सहित 6 को 3 साल की सजा शिमला हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर  में बतौर एडीसी सेवाएं दे रहे नवीन तंवर पर गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट ने गैर जमानती वारंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

27 अक्टूबर को हमीरपुर आएंगे मुख्यमंत्री : मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक का करेंगे उद्घाटन

राज्य चयन आयोग की कॉलोनी का भी होगा उद्घाटन; हीरानगर में स्ट्रीट फूड पार्क और तरोपका में बाल देखभाल संस्थान की रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। हमीरपुर, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 27...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भलेई माता मंदिर में विधानसभा उपाध्यक्ष ने  पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

चंबा, 14 जून : विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज चंबा प्रवास के दौरान ज़िला के प्रसिद्ध शक्ति स्थल भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विवेक शर्मा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 अगस्त. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति और परिवार तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद इससे वंचित न रहे। इसी...
Translate »
error: Content is protected !!