मुख्यमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब शिमला में माथा टेका। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह एक महान संत, योद्धा, कवि और दार्शनिक थे, जिन्होंने न केवल खालसा पंथ की स्थापना की बल्कि मानवता के लिए भी अतुलनीय योगदान दिया।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगल अत्याचार के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि जब वह नौ वर्ष के थे, तब उन्होंने अपने पिता गुरु तेग बहादुर जी को कश्मीरी पंडितों को मुगलों के अत्याचार से बचाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी धार्मिक स्थलों में बिजली के मीटरों पर व्यवसायिक दरों के स्थान पर घरेलू दरों पर शुल्क लेने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी क्योंकि ये धार्मिक संस्थाएं मानवता की सेवा कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से लंगर सेवा के लिए 11,000 रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शिमला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शिमला के महासचिव सेवा सिंह, विधायक अनिरुद्ध सिंह और हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लेडी गवर्नर एवं हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस(अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला की अध्यक्षा द्वारा “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के उपलक्ष्य में “हिमगिरी कल्याण आश्रम”ग्राम कवारा का दौरा

शिमला 07 अप्रैल – माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग)  जानकी शुक्ल द्वारा “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के उपलक्ष्य में दिनांक 06-04-2024 (शनिवार) को “हिमगिरी कल्याण आश्रम” ग्राम कवारा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगठन ने हमेशा कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी आवाज़ को सशक्त रूप से उठाया : त्रिलोक ठाकुर

चम्बा में हर्षोल्लास के साथ मनाया राज्य स्तरीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का स्थापना दिवस 60वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि रहें उपस्थित एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला में मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से तीन वर्षों में 85,826 किसान लाभान्वित

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। इसी कड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेलाः आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अथवा दोनों डोज़ का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक

ऊना- चिंतपूर्णी में 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे के भीतर जारी की गई नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अथवा...
Translate »
error: Content is protected !!