मुख्यमंत्री ने गेयटी थियेटर में ‘मास्टर्स यूनिवर्स’ प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ : प्रदर्शनी का आयोजन इंटरनेशनल सैंटर ऑफ दि रोरिक, मॉस्को, अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नगर, जिला कुल्लू और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में प्रसिद्ध रूसी कलाकार, विचारक और शांति के अग्रदूत निकोलस रोरिक की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘मास्टर्स यूनिवर्स’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन इंटरनेशनल सैंटर ऑफ दि रोरिक, मॉस्को, अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नगर, जिला कुल्लू और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। यह प्रदर्शनी 25 सितम्बर, 2024 तक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलाकार, लेखक और विचारक के रूप में निकोलस रोरिक के अमूल्य एवं विविध योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश, विशेष रूप से कुल्लू घाटी की समृद्ध परम्पराओं को प्रोत्साहन देने के लिए उन्होंने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश में लगभग 20 वर्षों के दौरान उन्होंने हिमालय की संस्कृति का गहन अध्ययन किया और कुल्लू घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की वकालत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर रोरिक का गहरा प्रभाव था। 15 अप्रैल ,1935 को 21 देशों द्वारा हस्ताक्षरित की गई अंतरराष्ट्रीय रोरिक संधि का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि रोरिक शांति और सद्भाव के लिए सदैव प्रयासरत रहे। वह मानते थे कि युवाओं के मध्य सम्मान और सामजस्य की भावना को बढ़ावा देकर सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से वैश्विक संघर्षों का हल निकाला जा सकता है।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और रूस के संबंध सदियों पुराने हैं और सांस्कृतिक रूप से रूस तथा भारत की सोच में काफी समानता है। रूस ने कठिन दौर में भारत की हमेशा सहायता की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नग्गर स्थित अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट को ओर अधिक सुदृढ़ करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी प्रकार का आर्थिक संकट नहीं है और प्रदेश सरकार ने पहले ही दिन से राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 70 वर्ष से अधिक आयु के 27 हजार पैंशनभोगियों के बकाये का भुगतान कर रही है और सरकारी कर्मचारियों को 7 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता दिया गया है। प्रदेश सरकार किसानों, बागवानों, मजदूरों, महिलाओं, छोटे दुकानदारों सहित समाज के सभी वर्गों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर और वर्ष 2032 तक देश का समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, इंटरनेशनल सेंटर ऑफ रोरिक के उपाध्यक्ष एलेक्जेंडर वी.स्टेटसेंको, क्यूरेटर लारिसा सुरगिना, सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति राकेश कंवर, निदेशक डॉ. पंकज ललित और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*घेरा से करेरी तक एचआरटीसी बस में सवार होकर पहुंचे उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया*

*ग्रामीणों से किए वायदे को निभाया, क्षतिग्रस्त सड़क के शीघ्र सुधार के दिए निर्देश* एएम नाथ।  शाहपुर, 30अक्तूबर।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने गत दिवस धारकण्डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेफ जोन में चल रहे अनुराग ठाकुर के लिए मुकेश बन सकते हैं खतरा : लोकसभा सीट हमीरपुर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस हाईकमान बना सकती है उम्मीदवार

सतलुज ब्यास टाइमस द्वारा जमीनी हकीकत से जुडी खबर छापे जाने के बाद रिव्यू कर रही कांग्रेस एएम नाथ। हमीरपुर :   हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस हाईकमान डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस आशीष बुटेल ने छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : स्कूलों में लगेंगे 40 हजार बेंच — आशीष बुटेल

खेलों से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है पालमपुर, 15 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर में अंडर-19 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महत्तवपूर्ण रेल मुद्दों के संबंध में खन्ना ने रेल राज्य मंत्री बिट्टू से की बात – जेजों-जालंधर ट्रेन बहाली व जालंधर से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में राम भक्तों के लिए दो डिब्बे जोड़ने की उठाई मांग

होशियारपुर 10 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जनता के मुख्य महत्त्वपूर्ण रेल मुद्दों को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से बात की। खन्ना ने बिट्टू को बताया...
Translate »
error: Content is protected !!