मुख्यमंत्री ने द्वारका में हिमाचल निकेतन भवन की प्रगति की समीक्षा की : अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश

by
एएम नाथ।  नई दिल्ली  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। उन्होंने निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष फिनिशिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि इसे शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश की जनता को समर्पित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल निकेतन भवन राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले प्रदेशवासियों, विशेषकर चिकित्सा उपचार और शिक्षा के उद्देश्य से दिल्ली आने वाले लोगों को आरामदायक और गुणवत्तापूर्ण आवास सुविधा उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन में लगभग चार सितारा श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह दिल्ली आने वाले हिमाचलवासियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण सहायक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि लगभग 190 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित किए जा रहे हिमाचल निकेतन में 107 कमरे, एक रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, दो बहुउद्देशीय हॉल, एक बैठक कक्ष और विद्यार्थियों के लिए डॉर्मिटरी की सुविधा होगी। परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, गार्डन, ईवी चार्जिंग स्टेशन तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे किए जाएं तथा निर्माण में आवश्यक गुणवत्ता मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, मुख्य अभियंता विजय चौधरी, अधीक्षण अभियंता दीपक राज चौहान तथा प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेताओं की कटी जेबें : हमीरपुर में कांग्रेस प्रचार कमेटी की जनसभा दौरान, एक नेता का 60,000 रुपये का मोबाइल चोरी

रिष्ठ नेता का महंगा मोबाइल चोरी हमीरपुर : कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वीरवार को गांधी चौक हमीरपुर पर आयोजित जनसभा में 7 पदाधिकारियों...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

STF ने 2.006 KG चरस के साथ हरियाणा का युवक को किया ग्रिफ्तार

कुल्लू  : हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मंडी टीम ने देर रात नियमित गश्त और निगरानी के दौरान मनाली-हरिद्वार रूट पर चल रही एक लग्जरी बस से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान का प्रयोग करने के लिए स्वीप की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जागरूक

सोलन  : लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज यहां ज़िला स्तरीय सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कोर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया रवाना : धावकों का बढ़ाया उत्साह

एएम नाथ। धर्मशाला, 25 दिसम्बर : कांगड़ा कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित मैराथन को हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साई स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। मैराथन...
Translate »
error: Content is protected !!