मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

by

एएम नाथ। नालागढ़: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने मित्तियां, बेहली, खल्लर व आसपास के क्षेत्रों के लिए 7.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन किया।
उन्होंने नालागढ़ के लिए 5.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सात टयूबवेल तथा नालागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में 4.82 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल स्कीमों की उन्नयन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने 5.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कोटला कलां पुल, 4.44 करोड़ रुपये की लागत से रेतार खड्ड पुल तथा 3.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भटौली खड्ड पुल सहित तीन पुलों की आधारशिला भी रखी।
मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यहां विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे राज्य में समान विकास को प्राथमिकता दे रही है तथा जनता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दान की गई दो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दानियों के उदार योगदान के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा इस नेक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया।
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने इन परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का नालागढ़ के लोगों के प्रति विशेष स्नेह है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, विधायक राम कुमार, संजय अवस्थी तथा विनोद सुल्तानपुरी सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी में जन चेतना कार्यक्रम का किया आयोजन

चंडी मेहलोग, 20 मई (तारा) : गणपति एजुकेशन सोसाइटी कुनिहार की ओर से नंदिनी प्रोजेक्ट के तत्वाधान में वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी के सभागार में माहवारी स्वास्थ्य ,स्वच्छता जागरूकता अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर मतदान केंद्र की आवश्यकता के अनुरूप बनाएं विशेष ‘स्वीप प्लान’ – एडीसी निवेदिता नेगी

मंडी, 29 दिसंबर। स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एसडीएम) की बैठक लेते हुए उन्हें अपने क्षेत्र के लिए प्रत्येक मतदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नियोजित विकास व अवैध निर्माण रोकने पर दिया बल : नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने बचत भवन चंबा में लगाया जागरूकता शिविर

एएम नाथ। चम्बा : पंचायतों में सुनियोजित एवं संतुलित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप-मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, चंबा ने आज(शुक्रबार) को बचत भवन चंबा के सभागार में एक जागरूकता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री आनंदपुर साहिब से मालविंदर कंग को और डॉ राज कुमार चब्बेवाल को होशियारपुर से टिकट : पंजाब में AAP ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिनमें होशियारपुर रिजर्व सीट से डॉ राजकुमार चब्बेवाल और...
Translate »
error: Content is protected !!