मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

by
नाहन :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान नाहन में 219 करोड़ रुपये की 11 विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किये।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 16 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से मारकंडा नदी पर बने पुल तथा 1 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से निर्मित डॉ. वाईएस परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन के स्टाफ के लिए 8 टाईप-तीन आवासों का लोकार्पण किया।
उन्होंने नाहन शहर के लिए 144 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना, नाहन व पांवटा विकास खण्ड के लिए 17 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से शिवा परियोजना के अंतर्गत निर्मित होने वाली सिंचाई योजना, गाडा-भूडी में 6 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, जल शक्ति उप-मण्डल जमटा के अंतर्गत 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल आपूर्ति योजना, 4 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कालाअंब में विभिन्न उठाऊ संवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण सिंचाई योजनाओं, 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्षा जल संग्रहण संरचना चासी, गंाव कठाना के पठार खुड में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बहुउददेशीय डैम, 14 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले डॉ. वाईएस परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन के छात्रावास तथा 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हैचरी भवन कांसीवाला का शिलान्यास भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षुता जागरूकता पर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित

ऊना, 10 अगस्त – जिला कौशल समिति द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुता जागरूकता को लेकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मैहतपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल के मैनेजर की हत्या मामला : सीआईडी ने 3 होटल कर्मी भी किए गिरफ्तार

बनीखेत :   बनीखेत में निजी होटल के मैनेजर की हत्या में सीआईडी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों होटल कर्मचारी हैं। वीरवार को इन दोनों को सीआईडी ने डलहौजी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिया ठाकुर को मिस व राजबीर को मिस्टर फेयरवेल चुना

बी बी एन, 26 फरवरी (तारा) : बी.एल. सैंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वरिष्ठ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की...
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कर्मचारियांे को कोरोना सुरक्षा नियमों बारे एसओपी जारी, उलंघन पर होगी नियमानुसार कार्यवाही: डीसी

ऊना  : सरकारी कार्यालयों में कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एसओपी जारी की गई है। यह दिशानिर्देश आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 33 व 34 के...
Translate »
error: Content is protected !!