मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 153.81 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण और शिलान्यास

by
एएम नाथ। फतेहपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 153.81 करोड़ रुपये की 8 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
उन्होंने ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 800 मीटर लंबे स्पैन पुल का शिलान्यास किया। यह पुल टैरेस (पोंग बांध जसूर सड़क) को सथाना (भरवाईं डमताल सड़क) से जोड़ेगा जिससे फतेहपुर और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभान्वित होगें। इसके अतिरिक्त 13.60 करोड़ रुपये की लागत से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान फतेहपुर, अनाज मंडी फतेहपुर के 3.14 करोड़ रुपयें के पार्किंग एवं अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री नेे नाबार्ड के तहत 9.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फतेहपुर से बदियाली वाया कुंडियाल, थेरू, सुनेट सड़क और 35 लाख रुपये की लागत से फतेहपुर में शहीद स्मारक का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने 12.82 करोड़ रुपये की लागत से बने संयुक्त कार्यालय भवन फतेहपुर, नाबार्ड के तहत 5.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोडी बेला से पराल वाया जट्ट बेली सड़क तथा 5.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पलाख से चरूड़ी और मल्हारी से डुहाग सड़क का उद्घाटन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कजलोट के 28 परिवारों को जल्द मिलेंगे भूमि पट्टे….मुख्यमंत्री करेंगे वितरित : केवल सिंह पठानिया

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विधायक ने की घोषणा; गांव में पांच सोलर लाइटें लगाने का भी ऐलान, आयोजन समिति को दिए 11 हजार रुपये एएम नाथ। धर्मशाला, 25 अक्टूबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत के पहले मूक बधिर आश्रम में राष्ट्रीय स्तर का महा आयोजन आज : खन्ना 

 लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी देशभर से आने वाले करीब 100 मूक बधिर लोगों का करेगी स्वागत होशियारपुर 1  दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी...
हिमाचल प्रदेश

जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रकाशित : मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें

ऊना – जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(अ.जा.), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रकाश करड़ ने हमीरपुर में की लघु बचत योजनाओं की समीक्षा : हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर 07 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश करड़ ने शुक्रवार को हमीरपुर के अपने दौरे के दौरान जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके लघु बचत...
Translate »
error: Content is protected !!