मुख्यमंत्री ने मंडी, कुल्लू और किन्नौर में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

by
प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी, कुल्लू और किन्नौर में लगातार भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित जिला के उपायुक्तों से व्यक्तिगत रूप से बात कर क्षति की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवरुद्ध सड़कों की बहाली एवं राहत कार्य में तेजी लाने को भी कहा। उन्होंने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने और समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पूरे संकल्प के साथ लोगों के साथ खड़ी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मदों पर की गई विस्तृत चर्चा : जिला परिषद की त्रैमासिक  बैठक आयोजित, जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता 

एएम नाथ। चंबा :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खौफनाक सच्चाई का वीडियो वायरल : एक दूसरे के प्राइवेट पार्ट पकड़ना, कुत्ते की तरह पेशाब करना, कोच्चि की कम्पनी में कर्मचारियों पर अमानवीय अत्याचार

कोच्चि : केरल के कोच्चि शहर में स्थित एक मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पावरलिंक्स की भयावह और अमानवीय कार्यशैली सामने आई है। इस कंपनी में कर्मचारियों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जिससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना को नहीं किया जाएगा खत्म : इसमें सुधार किया जाएगा – सीएम सुखविंदर सुखू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि परिवार को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराने वाली हिमकेयर योजना बंद नहीं की जाएगी, बल्कि इसमें सुधार किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2027 में बदलेगा इतिहास, हिमाचल में नहीं बदलेगी सरकार: सीएम सुक्खू का दावा

भाजपा की वापसी का सपना नहीं होगा पूरा, जनता फिर देगी कांग्रेस को मौका व्यवस्था परिवर्तन के दम पर दोबारा सत्ता में आएगी कांग्रेस : मुख्यमंत्री सुक्खू एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!