मुख्यमंत्री ने मंडी, कुल्लू और किन्नौर में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

by
प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी, कुल्लू और किन्नौर में लगातार भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित जिला के उपायुक्तों से व्यक्तिगत रूप से बात कर क्षति की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवरुद्ध सड़कों की बहाली एवं राहत कार्य में तेजी लाने को भी कहा। उन्होंने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने और समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पूरे संकल्प के साथ लोगों के साथ खड़ी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को दहलाने की तैयारी में थे ISI के गुर्गे : ISI के 10 एजेंट गिरफ्तार : बड़े अटैक की थी साजिश

लुधियाना /  चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने गुरुवार को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) द्वारा कथित रूप से समर्थित एक ग्रेनेड-अटैक मॉड्यूल के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा एक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय पिपलू मेला 24 से 26 जून तक : मेला तैयारियों को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक

पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म से होगा शुभारंभ रोहित जसवाल। बंगाणा, 6 जून। उपमंडल बंगाणा में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेला इस वर्ष 24 से 26 जून तक श्रद्धा, संस्कृति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख से रेनोवेट हुआ रेडक्रॉस भवन, डीसी डॉ. निपुण जिंदल करेंगे उद्घाटन

धर्मशाला, 31 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा के पुराने भवन को रेनोवेट करके पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल 1 सितम्बर, 2023 (शुक्रवार) को इसका उद्घाटन करेंगे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना युवाओं के लिए स्वरोज़गार का स्वर्णिम अवसर: डॉ. अमित

योजना के तहत आयोजित ऋण मेले में बोले एडीसी ऊना ऊना 2 फरवरी: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आज यहां एमसी पार्क में उद्योग विभाग की ओर से एक ऋण मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!