मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला के भोरंज में 150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

by
भोरंज : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।  उन्होंने 45.51 करोड़ रुपए की लागत से बनी लगवालती-बमसन पेयजल योजना के सुधारीकरण, 8.34 करोड़ रुपए की लागत से बनी समीरपुर-मतलाणा भुआणा सड़क, 11.49 करोड़ रुपए की लागत से बने भोरंज अस्पताल के नए भवन तथा 2.06 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज में बने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ रुपए लागत की ब्यास नदी पर बनने वाली मलियां सधरयाण उठाऊ पेयजल योजना, जाहू में 16.58 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजीव गांधी ग्रीन इंडस्ट्री एरिया, 6.09 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण, 3.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सम्मू ताल बस अड्डे, 2.58 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज में जल शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर, 2.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अधिशाषी अभियन्ता, जल शक्ति विभाग भोरंज के भवन एवं आवास तथा सम्मू ताल में 1.98 करोड़ रुपए की लागत से प्राकृतिक तालाब के सौंदर्यीकरण संबंधी परियोजना की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने भोरंज के कराह में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इन परियोजनाओं का क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा और भोरंज के विकास में यह सभी परियोजनाएं मील पत्थर सिद्ध होंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानवीय सरोकारों की मिसाल बने आरएस बाली : बीमार बेटी पायल की मदद को निजी खाते से’ ’करवायी 5 लाख की एफडी

एएम नाथ। धर्मशाला, 10 जून। नगरोटा बगवां के विधायक एवं पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए ग्राम ठारू की गंभीर रूप से बीमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में मारा गया -अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी , दूसरा आरोपी फरार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में अमृतसर के एक मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी गुरसिदक सिंह  को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक़, 17 मार्च की सुबह हुए एनकाउंटर...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध — शिमला व धर्मशाला में सैंकड़ों कर्मचारियों, अभियंताओं व पेंशनरों का जोरदार प्रदर्शन*

एएम नाथ । शिमला, 10 मार्च, केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 के विरोध में आज देशव्यापी आह्वान के तहत हिमाचल प्रदेश में भी व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*इंदौरा क्षेत्र को बड़ी सौगात,मौकी में बनेगा 33 केवी सबस्टेशन : विधायक मलेंद्र राजन के निरंतर प्रयासों से स्वीकृत हुई परियोजना*

एएम नाथ।  इंदौरा, 28 जून। इंदौरा विधानसभा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। मौकी में 33 केवी सबस्टेशन की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार ने बजट स्वीकृत...
Translate »
error: Content is protected !!