मुख्यमंत्री बताएं क्या हिम केयर के लाभार्थियों को भी मिलेगा रोबोटिक सर्जरी का लाभ : जयराम ठाकुर

by

डिनर डिप्लोमेसी में तीन मरीजों की जान से क्यों खेल रही है सरकार

एक हफ्ते से वेतन के लिए धरना दे रहे हैं एचपीयू के शिक्षक और कर्मचारी

एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री यह स्पष्ट करें कि हिम केयर के लाभार्थियों को भी सैद्धांतिक तौर पर रोबोटिक सर्जरी का लाभ मिलेगा या नहीं? सैद्धांतिक तौर पर लाभ मिलने का सवाल इसलिए है क्योंकि अभी तक हिम केयर के लाभार्थियों को सामान्य से सामान्य लाभ भी नहीं मिल रहे हैं और सरकार द्वारा भुगतान न किए जाने की वजह से लोगों का इलाज नहीं हो रहा है, उनके ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। सरकार द्वारा रोबोटिक सर्जरी को लेकर ढाई साल से लगातार बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रोबोटिक सर्जरी का लाभ क्या प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों को मिलेगा या नहीं? मुख्यमंत्री यह स्पष्ट करें कि रोबोटिक सर्जरी हिम केयर के कार्ड धारकों को किन शर्तों पर मिलेगी? यह भी स्पष्ट करें कि कितने दिन के अंदर लोगों को रोबोटिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन की तारीख मिल जाएगी? वर्तमान में एमआरआई और सीटी स्कैन के लिए 4 से 6 महीने बाद की तारीख भी मिल रही हैं। एक्स रे और अल्ट्रासाउंड के लिए भी कई बार लोगों को महीनों का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में हिम केयर कार्ड धारकों को रोबोटिक सर्जरी का लाभ एक निर्धारित समय के भीतर मिले यह सरकार को सुनिश्चित करना होगा। हमारी सरकार में जब हमने आईजीएमसी में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की थी तो हमने किडनी ट्रांसप्लांट को हिम केयर से जोड़ा था। जयराम ठाकुर आपदाग्रस्त क्षेत्र के दौरे पर हैं। दौरान उन्होंने थुनाग में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल गांधी के साथ गुरुवार को डिनर करेंगे, दूसरे अखबारों से पता चला कि राहुल गांधी के साथ डिनर के के कारण मुख्यमंत्री शिमला नहीं आ पाए और इसीलिए चमियाना में होने वाली रोबोटिक सर्जरी टाल दी गई। अगली सर्जरी कब होगी इसकी तिथि भी अभी निश्चित नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इस ऑपरेशन की शुरुआत की जानी थी लेकिन मुख्यमंत्री महोदय को राहुल गांधी जी ने अपने नए घर के गृह प्रवेश पर आमंत्रित किया है इसीलिए उनका बुधवार को शिमला आने का कार्यक्रम 2 दिन के लिए टल गया, इसीलिए यह सर्जरी भी टल गई। एक और अखबार के माध्यम से यह पता चला है की जिन तीन लोगों के ऑपरेशन रोबोटिक सर्जरी से होने थे सभी के सभी मरीज कैंसर या ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित थे। एक मरीज प्रोस्टेट कैंसर और दो मरीज किडनी ट्यूमर की बीमारी से ग्रस्त है। यह सभी बीमारियां ‘ब्लड स्प्रेड’ की श्रेणी में आती हैं। ऐसे में ऑपरेशन को इवेंट बनाने के लिए टाला जा रहा है। लेकिन इस तरह की लेट लतीफी से मरीज की जान खतरे में डालने का हक सरकार को नहीं है। जब रोबोटिक सर्जरी दुनिया के किसी में कोने में बैठकर संपन्न हो सकती है तो क्या मुख्यमंत्री ऑनलाइन इस प्रक्रिया से जुड़कर इस ऑपरेशन को संपन्न नहीं करवा सकते थे? इसके लिए मरीज की जान आफत में डालने की क्या आवश्यकता है?
व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सरकार व्यवस्थाओं के पतन पर आमादा है। आज 7 तारीख है और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तथा नौणी विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन अभी तक नहीं आया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वेतन न आने की वजह से शिक्षक और कर्मचारी लगातार 5 दिन से धरने पर हैं और वेतन जारी करने के लिए सरकार से बार-बार आग्रह कर रहे हैं। देश को ऐसा व्यवस्था परिवर्तन नहीं चाहिए जहां शिक्षकों को क्लास रूम में पढ़ाने के बजाय अपने वेतन के लिए प्रदर्शन करना पड़े और सरकार की नाकामियों को उजागर करने वाले नारे लगाने पड़े। सरकार से निवेदन है कि बड़ी-बड़ी बातें करने से बाज आए और शिक्षकों और कर्मचारियों को उनका हक दे। वेतन के साथ- उनके लंबित अदायगी का भी भुगतान करे। मुख्यमंत्री इस मामले में तत्काल दखल दें और अतिशीघ्र वेतन जारी करें। लोगों की ईएमआई भी बाउंस हुई है। व्यवस्था परिवर्तन पर अमादा सरकार से आग्रह है कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य ही करने दें उन्हें धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य न करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वज़ीर पठानिया सम्पूर्ण राष्ट्र की अमर धरोहर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

प्रदेश सरकार वज़ीर राम सिंह पठानिया को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करवाने के लिए ठोस प्रयास करेगी : पठानिया महान स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर वीर दिवस का आयोजन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल में चयन के लिए 12 मार्च तक पंचायतो में करें आवेदन

50 दिन तक मनरेगा में काम करने वाले लोग ही कर पाएंगे अप्लाई, 18 मार्च तक बीपीएल सूची बन कर हो जाएगी तैयार तैयार सूची पर आपत्ति दर्ज करने के लिए दिया जाएगा एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के ट्रेनी करेगे भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड (बीबीएमबी) में अप्रिंटिंसशिप

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ से अपना आईटीआई कोर्स पास कर चुके ट्रेनियों को मिलेगा अब बीबीएमबी नंगल में अप्रिंटिंसशिप करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 26 नवंबर से 05 दिसंबर तक होगा आयोजित : शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताहीः विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विस भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशालाः 10 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी...
Translate »
error: Content is protected !!