सलूणी कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का गठन 13 अगस्त को

by

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी (जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए पैरेंट्स-टीचर्स एसोसिएशन (पीटीए) के गठन की घोषणा की गई है। इस संबंध में सामान्य बैठक का आयोजन 13 अगस्त 2025 को प्रातः 11:30 बजे महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बैठक का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय विकास को सुदृढ़ किया जा सके। बैठक में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों/संरक्षकों तथा शिक्षकों को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।
बैठक के मुख्य बिंदुओं में शामिल हैं। पीटीए की भूमिका एवं उद्देश्य का परिचय, शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में अभिभावक-शिक्षक सहभागिता पर चर्चा, पीटीए पदाधिकारियों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि) का चुनाव व अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर सिंह सलारिया ने सभी अभिभावकों/संरक्षकों से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थियों की समग्र प्रगति में अभिभावक-शिक्षक सहभागिता को सशक्त बनाया जा सके।
किसी भी जानकारी हेतु अभिभावक महाविद्यालय कार्यालय में कार्य समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी : जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी के विरोध में सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए बोले, नया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीत की हैट्रिक पूरी : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में किया क्लीन स्वीप

एएम नाथ। शिमला : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की जरूरतों पर शोध करें विश्वविद्यालय, शिक्षा को रोजगार से जोड़ें : सुक्खू

जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, बागवानी, स्वास्थ्य और अक्षय ऊर्जा पर अनुसंधान को बढ़ावा देने का आह्वान रोहित जसवाल।   सोलन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में स्थापित विश्वविद्यालयों से हिमाचल की वास्तविक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और जेम पोर्टल को लेकर बाथू में कार्यशाला आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 11 अगस्त : उद्योग विभाग की ओर से रैंप (RAMP) कार्यक्रम के तहत एमएसएमई इकाइयों की प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को राजीव गांधी कॉमन फैसिलिटी...
Translate »
error: Content is protected !!