मुख्यमंत्री भगवंत मान हाउस का काटा चलान : चंडीगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

by

चंडीगढ़: 23 जुलाई : चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। निगम ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के समीप पड़ी गंदगी को लेकर नगर निगम ने चालान काटा है। वर्णनीय है कि यह कोठी सीएम हाउस के अंदर ही आती है। चालान मुख्यमंत्री की कोठी के पीछे कोठी नंबर 7 का काटा गया है जिसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी रहते हैं।
दरअसल नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री हाउस के अधीन चार कोठियां आती हैं। यह कोठियां इक्टठा हैं। इनमें कोठी नंबर 7, 8, 44 तथा 45 शामिल है। कोठी नंबर 7 तथा 8 का इलाका रिहायशी क्षेत्र के पिछले भाग में आता है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी के दोनों तरफ गंदगी पड़ी होने के कारण नगर निगम द्वारा शनिवार सुबह 8.15 मिनट पर 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है। यह चालान आरपीएफ बटालियन 113, डीएसपी मनजिन्द्र सिंह के नाम पर काटा गया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम पहले भी कई बार चेतावनी दी थी।
वार्ड पार्षद तथा पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर महेश इंद्र सिद्धू का कहना है कि कोठी नंबर 7 तथा 8 के एंट्री पर एग्जिट गेटों पर हर रोज गंदगी फैलाई जाती है। मुलाजिमों द्वारा हर रोज यहां कचरा गिराया जाता है। पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एमए हिस्ट्री पहले समैसटर के नतीजे में परमिंदर कौर रही प्रथम

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे एमए हिस्ट्री के पहले व तीसरे समैसटर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने देते हुए...
article-image
पंजाब

आईएपीपीडी द्वारा “वृद्धावस्था जनसंख्या” जागरूकता कार्यशाला का होशियारपुर में आयोजन 28 मार्च को

होशियारपुर 25 मार्च  : इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ पार्लिअमेंटेरियन ऑन पापुलेशन एंड डेवलपमेंट (आईएपीपीडी) द्वारा होशियारपुर में “वृद्धावस्था जनसंख्या” विषय पर एक विशाल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना की...
article-image
पंजाब

जीएसटी एक्ट 2017 के तहत सर्विस सेक्टर के अनरजिस्टर्ड डीलरों के लिए विशेष सर्वेक्षण जारीः परमजीत सिंह

सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स ने जिले की बार एसोसिएशन के साथ की बैठक होशियारपुर, 22 जनवरी: पंजाब सरकार के कर विभाग के वित्त कमिश्नर (कर) के दिशा-निर्देशों पर सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स परमजीत सिंह के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने विकास कार्यो के लिए वितरित किए

बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर किया जा रहा है हल होशियारपुर,  30 जनवरी: जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने जिले में अलग-अलग विकास कार्यों संबंधी आज 12,23 हजार रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!