मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल : पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का

by

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है। इसमें पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह डेथ सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी हुआ है। इसका पता चलते ही उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा तक खलबली मच गई है। इसे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। सर्टिफिकेट की कॉपी वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वेबसाइट पर अपलोड किए प्रमाण पत्र में मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से 2 फरवरी 2023 को जारी किया गया है। इसमें मृत्यु पांच मई, 2022 बताई गई है।
खास बात यह है कि इस डेथ सर्टिफिकेट पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर पन्नूगंज उर्फ शाहगंज के रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) की मुहर लगी है। हालांकि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के प्रशासन का दावा है कि ऐसी कोई वहां है ही नहीं। शाहगंज में एक पीएचसी सीएमओ जरूर है लेकिन वहां से लंबे समय से कोई डेथ सर्टिफिकेट जारी ही नहीं किया गया है।
डेथ सर्टिफिकेट के सामने आने के बाद सोनभद्र के जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने अफसरों को बुलाकर पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने इसमें केस दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह सर्टिफिकेट उनके यहां से जारी नहीं हुआ, यह किसी की शरारत है। इसकी जांच कराई जा रही है। हरियाणा को नहीं जानकारी : हरियाणा के सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के डेथ सर्टिफिकेट को लेकर हमारे पास कोई औपचारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आई हैं, लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं होती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सीएम और सांसदों की टीम लेकर पीएम आवास के बाहर कैसे पहुंचे राहुल गांधी? धरने की इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली : नीत पेपर लीक को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन अब सियासी मोड़ ले चुका है. मंगलवार यानी 21 जुलाई को यह मामला जंतर-मंतर से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच...
article-image
पंजाब

स्वामी मोहन गिरी जी की 31 वी पुण्य तिथि मनाई गई : स्वामी कमलेश पुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव जेजों दोआबा के प्राचीन मंदिर ज्वाला पुरी में स्वामी मोहन गिरी जी की 31 वी पुण्यतिथि डेरा मुखी स्वामी कमलेश गिरी जी की ओर से समूह संगतों...
article-image
पंजाब

199 वें दिन भी किसानों का कृषि कानूनों बिलों को रद्द करने की मांग को लेकर दिन रात का धरने जारी

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष दिन रात का आज 199 वें दिन रोष धरना सोहन सिंह मोहनोवाल की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगों को लेकर 25 जुलाई को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी

नवांशहर : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू की जिला महासचिव लखविंदर कौर की अध्यक्षता में नवांशहर में हुई । जिसमें पंजाब की उपाध्यक्ष कृष्णा विशेष रूप से पहुंचीं। इस दौरान उपाध्यक्ष कृष्णा ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!