मुख्यमंत्री मान के ओएसडी ने सुखपाल खैहरा को भेजा मानहानि नोटिस

by

चंडीगढ़- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी, राजबीर सिंह ने कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को मानहानि का एक कानूनी नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में खैहरा से 72 घंटे के भीतर लिखित माफी मांगने की मांग की गई है।

खैहरा ने राजबीर सिंह पर झूठे और आधारहीन आरोप लगाने का आरोप लगाया है। यदि सुखपाल खैहरा सोमवार तक माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजबीर सिंह का कहना है कि खैहरा ने उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक माफी नहीं मांगी गई, तो वे कानूनी कदम उठाएंगे।

हाल ही में, सुखपाल खैहरा ने पंजाब पुलिस के लिए खरीदी गई 144 टोयोटा हाइलक्स गाड़ियों को लेकर सरकार पर 15 से 20 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि थोक में की गई खरीद के बावजूद गाड़ियों पर कोई छूट नहीं ली गई, जो एक बड़े घोटाले का संकेत है। उन्होंने ट्वीट कर सवाल उठाया कि भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और पंजाब पुलिस इस संदिग्ध खरीद पर चुप क्यों हैं, और मुख्यधारा की मीडिया भी क्यों मौन है? क्या वे भी इस घोटाले में शामिल हैं? इससे पहले खैहरा ने लैंड पूलिंग नीति को लेकर भी सरकार पर तंज कसे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोशन कला केंद्र गज्जर में विशाल साहित्यिक समारोह आयोजित : सैनी, दीवाना, करनालवी, चंचल और गिल का किया सम्मान

गढ़शंकर, 6 मार्च : रोशन कला केंद्र गज्जर में वार्षिक दो दिवसीय भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उस्ताद चानण गोबिंदपुरी ट्रस्ट की और से चानण गोबिंदपुरी गजल पुरस्कार बलवीर...
article-image
पंजाब

अध्यापिकों ने मांगों संबंधी एसडीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा

गढ़शंकर : 3582 अध्यापक यूनियन के आह्वान पर आज 3582 अध्यापक यूनियन व डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के सहयोग से अपनी मांगों के लिए संयुक्त रूप से एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से शिक्षा मंत्री...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित ईधन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवोन्मेषी विचारों के साथ जन-कल्याण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अग्र-सक्रिय कदम उठाने के साथ जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

सीएम भगवंत मान को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित : कहा -मां बच्चों को कहानी यह भी सुना सकती है कि पूरी आम आदमी पार्टी जेल चली गई

नई दिल्ली :   लोकसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़वाहट बढ़ती दिख रही है। पंजाब से लेकर दिल्ली तक नेताओं के बीच...
Translate »
error: Content is protected !!