मुख्यमंत्री सुक्खू के स्पष्ट कहा – कोई इस्तीफा नहीं दिया : बजट के दौरान हम बहुमत साबित करेंगे, बजट भी आज ही पास होगा

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा इस्तीफे की पेशकश और इस्तीफा देने की ख़बरों के छन छन कर बाहर आने पर बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरे मामले साफ़ कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें निराधार हैं। भाजपा मेरे इस्तीफे की अफवाह फैला रही है। वो सरकार को तोड़ना चाहते हैं. विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। भाजपा चाहती हैं कि कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा के साथ मिल जाएं। कांग्रेस संगठित हैं। सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि आज ही बजट के दौरान हम बहुमत साबित करेंगे। हिमाचल में हमारी सरकार पूरे 5 साल चलेगी। उन्होंने कहा कि बजट भी आज ही पास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गए कुछ विधायक मेरे संपर्क में हैं। पार्टी हाईकमान का विश्वास पूरी तरह कायम है।
उधर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि हिमाचल में सरकार बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए हम कठोर फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू को बदले जाने के सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि सारे विकल्प खुले हैं। ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा। सब कुछ उनकी रिपोर्ट पर निर्भर है। कांग्रेस पार्टी को जनादेश मिला था, उसका सम्मान करेंगे। पार्टी सर्वोपरि है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि मेरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात हुई है। हमने ऑब्जर्वरों को सभी विधायकों से बात करने को कहा है। जिसके बाद विधायकों की राय पर रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद आगे के रास्ते पर फैसला लेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री बैंस ने सिविल अस्पताल पहुंच कर बीमार हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा का लिया जायजा

संगरूर : सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचे शिक्षा मंत्री बैंस ने बीमार हुए मेरिटोरियस स्कूल संगरूर के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान ने फूड पॉइजनिंग के चलते बीमार स्टूडेंट्स का हाल जानने के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वेलर का हत्या : :हाथ-पैर तार से बांधकर पानी के ड्रम में डाला, सिर व शरीर पर चोट के गहरे घाव मिले

शिमला : नेरवा में ज्वेलर का शव किराए के मकान से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक के दोनों हाथ तरी से बंधे हुए थे। उसे पानी के ड्रम में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025 -धरातल पर उतरी डिप्टी सीएम की सोच, खूब सजी हिमाचली नाइट

हर आयोजन में एक सांस्कृतिक संध्या पूर्णतः हिमाचली कलाकारों को समर्पित करने के हिमायती हैं उपमुख्यमंत्री रोहित जसवाल।  हरोली  : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हिमाचली कलाकारों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता, योजना के तहत चयनित है ग्राम पंचायत मेल और मंगला

एएम नाथ।  चंबा, 2 मार्च :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित जिला चंबा के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत मंगला तथा विकास खंड...
Translate »
error: Content is protected !!