मुख्यमंत्री सुक्खू ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप…. कहा , नेशनल हेराल्ड हमारा अखबार, खूब विज्ञापन देंगे

by
एएम नाथ। शिमला : नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस ने बीते दिन देशभर में प्रदर्शन किया। जिसको लेकर देशभर इसका असर देखने को मिला, और राजनीतिक गलियारों में केस ने खूब सुर्खियां बटोरी।
केस को लेकर अलग – अलग नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आयी। जिसमे बीजेपी ने केस को लेकर कांग्रेस को घेरा और साथ ही पार्टी पर कई आरोप भी लगाए,बता दें की इस मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
               हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की नेशनल हेराल्ड कोई केस  नहीं है, देश की जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने की सोची-समझी साजिश है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई से ध्यान हटाने के लिए गांधी परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिसके विरुद्ध राहुल गांधी मजबूती के साथ आवाज उठा रहे हैं।
ED पर भी लगाए गंभीर आरोप :  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की देश को महंगाई,बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए ED का प्रयोग किया जा रहा है। ईडी पर कोई कानून दलील नहीं चलती। जहां मर्जी आकर दबिश दे दी जाती है। 10 से 12 साल बीतने के बाद चार्जशीट दाखिल होती है।सुक्खू ने कहा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ पूरा देश और कांग्रेस पार्टी खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ जो नेता समझौता कर लेते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला के 15 सांस्कृतिक दलों ने लिया हिस्सा – लोक गायन में विविधता  लोक संस्कृति को बनाती है समृद्ध:उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने विजेता सांस्कृतिक दलों को पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा,13 फरवरी :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा है कि ज़िला के विभिन्न उपमंडलों में पारंपरिक लोक गायन में विविधता ज़िला चंबा की लोक कला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन एनर्जी की दिशा में बढ़ना भविष्य की मांग : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत एएम नाथ। शिमला :  विद्युत मंत्रालय की ओर से ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रीय अभियान-2025 के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पर गंभीर आरोप, टैक्स चोरी और घोटालों की शिकायत

2005 से वित्तीय हेराफेरी का दावा, कई उच्च पदों तक पहुंची शिकायत FIR, OTS और सस्पेंस खातों पर सवाल—फोरेंसिक जांच की मांग तेज एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जोगिंद्रा सेंट्रल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : डीसी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय...
Translate »
error: Content is protected !!