मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैंक की दो नई योजनाएं ‘एकमुश्त समाधान योजना’ और ‘उच्च घनत्व सेब बागान विकसित करने के लिए ऋण योजना’ शुरू 

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बैंक की दो नई योजनाओं ‘एकमुश्त समाधान योजना’ और ‘उच्च घनत्व सेब बागान विकसित करने के लिए ऋण योजना’ का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बैंक द्वारा आईबीपीएस के माध्यम से की जा रही 232 लिपिक पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन लिंक की शुरुआत भी की। नई शाखाओं में समरकोट, झड़ग/नकराड़ी, पराला, धमांदरी, मेहंदली, जरोल, जनेहड़घाट, अप्पर कैथू, खटनोल, निहरी, चाय का डोरा, स्यांज, भराड़ी, मंडप, धार-टटोह, लोहाट, अवाह, छतराडी, हलाह, हरिपुरधार, टिम्बी और चांगो शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना से बैंक के डिफाल्टर ऋणधारक जो किन्ही कारणों से अपने देय ऋण की अदायगी समयानुसार नहीं कर पाये और जिनके ऋण खाते 31 दिसम्बर, 2023 को बैंक द्वारा एनपीए की डी-। श्रेणी में दर्ज किए जा चुके है, ऐसे सभी बकाएदार ऋण धारक इस योजना के तहत अपने ऋणों की अदायगी का बैंक के साथ एकमुश्त समझौता कर निपटान के पात्र होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च घनत्व के सेब बागीचे विकसित करने के लिए ऋण योजना के तहत प्रदेश के बागवानों को उच्च घनत्व सेब के पौधारोपण में नई तकनीक के प्रोत्साहन और नई किस्मों की पैदावार के लिए प्रति बीघा 8 लाख रुपए तुक की ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत ऋण धारक को अधिकतम 50 लाख रुपये तक ऋण प्रदान किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की प्रदेश के विकास में महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि बैंक की सपनों का संचय-डिपॉजिट लिंक्कड़ बचत जमा योजना तथा सशक्त महिला ऋण योजना के सार्थक परिणाम आए हैं। सशक्त महिला ऋण योजना के तहत अभी तक 16836 महिला ऋणियों को 35 करोड़ रुपए से अधिक के ऋण प्रदान किए जा चुके हैं।
बैंक के अध्यक्ष देविन्द्र श्याम ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई शाखाओं के खुलने से समाज के सभी वर्गों को बैंकिंग सेवाओं की सुविधा घर-द्वार पर ही उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना से दोषी ऋण धारकों को अपने वित्तीय पोर्टफोलियो में सुधार का अवसर प्राप्त होगा। जो ऋणी अपनी ऋण निपटान राशि का भुगतान एकमुश्त करेगा उसे प्रोत्साहन के तौर पर 0.5 अतिरिक्त ब्याज छूट भी दी जाएगी। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने बैंक की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पुजारी, ग्रंथी, मौलवी और पादरी के लिए भी न्यूनतम मासिक मानदेय तय

शिमला : धार्मिक स्थलों में कार्यरत कुक, वरिष्ठ अतिथि सहायक, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर कीपर, लेखा क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कोषाध्यक्ष आदि को कुशल कामगार की श्रेणी में रखा गया है। इन्हें भी पुजारी,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*बल्क ड्रग पार्क पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को लेकर डीसी ऊना का बड़ा बयान….विकास और पर्यावरण का संतुलन हमारी प्राथमिकता, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ किया जा रहा परियोजना का क्रियान्वयन*

*लोगों से अपील….सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, परियोजना स्थल पर मीडिया वॉकथ्रू, अधिकारियों ने दी ऑन-स्पॉट ब्रीफिंग* रोहित जसवाल।  पोलियां (हरोली,ऊना), 8 जुलाई. ऊना जिले के हरोली विकास खंड में निर्माणाधीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों की प्रगति पर विधानसभा अध्यक्ष की पैनी नजर : चंबा में इंडोर स्टेडियम, हेलीपोर्ट और पुल परियोजनाओं का निरीक्षण

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पाठानिया ने सोमवार को चंबा शहर और इसके आसपास चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक आम नागरिक की तरह किराया चुकाएंगे : हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायक कमरों का

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार के गठन के बाद पहला बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को सचिवालय में विधायक दल की बैठक में सीएम सुक्खू ने हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!