मुख्यमंत्री सुक्खू ने रावण दहन कर दिया बुराइयों को मिटाने का संदेश….बोले—रावण दहन अन्याय और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर

by
दशहरे पर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना, बोले—रावण दहन अन्याय और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दशहरे के अवसर पर शिमला स्थित श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया।May be an image of dais

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने और अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने पर्व के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।No photo description available.

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा और कमलेश ठाकुर, महापौर सुरेंद्र चौहान, स्थानीय पार्षद अतुल गौतम, नगर निगम के अन्य पार्षद, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।May be an image of one or more people, temple and text

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक ने बागवानों को दी सलाह कोहरे से आम एवं पपीतें के पौधे ज्यादा प्रभावित होते हैं – केके भारद्वाज

बागवान समय रहते बरतें एहतियात ऊना, 14 दिसम्बर – सर्दियों में फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज ने बागवानों को विशेष एहतियात बर्तने की सलाह दी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से 18 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट : मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए समर्पण भाव से कार्य करने के लिए

एएम नाथ । शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एच.पी.ए.एस.) के 18 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों...
article-image
पंजाब

जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को दिया मांगपत्र

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी के साथ गढ़शंकर में मीटिंग की गई। जिसमें जालंधर, रूपनगर, होशियारपुर तथा नवांशहर जिलों के कमेटी सदस्यों तथा उनकी टीमों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

SIR पर भाजपा नेता जय सिंह की विधायक नीरज नैयर को खुली चुनौती

सदर चंबा की राजनीति में SIR को लेकर बढ़ा विवाद, भाजपा नेता ने विधायक पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप एएम नाथ। चंबा : सदर चंबा की राजनीति में SIR (स्पेशल इंटेंसिव...
Translate »
error: Content is protected !!