मुख्यमंत्री सुक्खू ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की अर्पित

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खोया है।
राजीव गांधी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के युग का सूत्रपात किया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी प्रदान किया।
इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : डीसी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों का होगा पुनर्गठन : मेयर का कार्यकाल बढ़ाया…. 1000 डीजल टैक्सी बनेंगी इलेक्ट्रिक, एसपीओ व शिक्षकों का मानदेय बढ़ा, 15 दिन के पितृत्व अवकाश की मंजूरी

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर देर रात फायरिंग, गंभीर घायल

गढ़शंकर l गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर के मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवको में फायरिंग की, जिसमें मेडिकल स्टोर मालिक गंभीर घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

द्रुग (डंढेरा) गांव के हवलदार संजीव कुमार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

विधायक किशोरी लाल ने व्यक्त की गहरी संवेदनाएं एएम नाथ। बैजनाथ :  उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत द्रुग (डंढेरा) गांव निवासी 40 वर्षीय हवलदार संजीव कुमार का गत 07 दिसंबर को बीमारी के कारण दुःखद...
Translate »
error: Content is protected !!