मुख्यमंत्री सुक्खू ने सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ : चमियाणा में बच्चों के लिए स्थापित होगा एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर

by
एएम नाथ। शिमला : कमला नेहरू अस्पताल, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
May be an image of one or more people and overcoat

मुख्यमंत्री ने अभियान के सफल आयोजन के लिए चिकित्सकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम, पंचायती राज संस्थाओं, स्कूल शिक्षकों एवं प्रशासन की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशलिटी आयुर्विज्ञान चमियाणा में एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर खोला जाएगा। इस सेंटर में बच्चों के इलाज के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं और आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए ओपीडी परामर्श के लिए विशेष स्लॉट निर्धारित किए जाएंगे, ताकि उन्हें इंतजार न करना पड़े और सुविधाजनक उपचार सुविधा प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष अधिमान दे रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र को और सशक्त बनाने के लिए विश्वस्तरीय तकनीक और आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का उद्देश्य राज्य के पोलियो-मुक्त दर्जे को बनाए रखना है। अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में 5,793 पोलियो बूथ में जीरो से पांच वर्ष आयु वर्ग के लगभग छह लाख बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए 11,706 टीकाकरण टीमें तैनात की गई हैं।
उन्होंने कहा कि 22 व 23 दिसम्बर को मॉप-अप दिवस के दौरान घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों, प्रवासी परिवारों तथा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। अभियान के लिए आवश्यक टीकें, कोल्ड-चेन उपकरण एवं अन्य लॉजिस्टिक सामग्री पहले ही सभी जिलों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने केएनएच में मरीजों और उनके परिजनों सके बातचीत की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक को प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। शिमला के चमियाणा अस्पताल और कांगड़ा ज़िले के टांडा मेडिकल कॉलेज में ऐतिहासिक पहल करते हुए रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से लेकर सिविल हॉस्पिटल तक पुरानी मशीनों को बदला जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में एमआरआई, सिटी स्कैन और एक्स-रे मशीन लगाने के लिए तीन हज़ार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एम्ज दिल्ली की तर्ज़ पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। मरीजों के लिए प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए गए हैं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, सचिव संदीप कदम, प्रबंध निदेशक एनएचएम प्रदीप ठाकुर, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गोपाल बेरी, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। इस अभियान की ताक़त हमारी वे बहनें और स्वास्थ्यकर्मी हैं, जिन्होंने घर-घर जाकर बच्चों को टीका देने के साथ मुस्कान, माता-पिता को आश्वासन और पूरे समाज को सुरक्षा की भावना प्रदान करनी है। उनका समर्पण और निस्वार्थ सेवा अनुकरणीय है।
मुख्यमंत्री ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री (कर्नल) डॉ. धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोदरेज कंपनी ने थाना डिस्पेंसरी में सीएसआर के तहत 6 लाख रुपये के कराए विकास कार्य

डिस्पेंसरी में बनाया शेड व स्टोर का किया रिपेयर, वारटर कूलर व कुर्सियों का कराया प्रबंध बद्दी, 30 जनवरी (तारा) : बद्दी स्थित गोदरेज कंपनी ने अपने सीएसआर के तहत आयुष विभाग की थाना स्थित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चुनाव: ज़िले की 6 नगर परिषदों में हुआ 66.21 प्रतिशत मतदान, चुनाव प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण

मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाना, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं पारदर्शिता के रहे पुख्ता प्रबंध : निकास कुमार होशियारपुर, 26 मई : जिले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारतीय औद्योगीकरण को बढ़ावा देने और समाज सेवा में सोनालिका ग्रुप का अहम योगदान : खन्ना

सोनालिका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने जहाँ भारतीय औद्योगीकरण को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए राज्य सरकार उठा रही आवश्यक कदम : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उच्च विद्यालय ढलोग के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत 40 लाख 53 हजार की धनराशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) : विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!