मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेशवासियों के साथ दिवाली मनाएंगे : परिवार सहित मुख्यमंत्री शनिवार को शिमला पहुंचेगे

by

शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खराब मौसम के चलते आज शिमला नहीं नहीं आ सके। जिसके चलते अब मुख्यमंत्री और उनका परिवार शनिवार को शिमला पहुंचेगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से दी गई है। दिल्ली एम्स से छुट्टी होने के बाद मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली स्थित आवास पर ही परिवार सहित आराम करेंगे और कल मौसम ठीक होने पर शिमला पहुंचेंगे।

दिल्ली एम्स के चिकित्सक बोर्ड ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य को पूरी तरह से संतोषजनक पाए जाने के बाद छुट्टी देने का निर्णय लिया है। शिमला लौटकर मुख्यमंत्री सुक्खू परिवार के साथ प्रदेश के लोगों के बीच में दीपावली मनाएंगे।

सभी सीटी स्कैन आए सामान्य : वीरवार को एम्स के चिकित्सकों के बोर्ड ने पेनक्रियाज की स्थिति को लेकर किए गए सभी सीटी स्कैन सामान्य पाए हैं। इसी तरह से खून संबंधी किए गए सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं। सभी तरह के चिकित्सीय पहलुओं को देखते हुए चिकत्सक बोर्ड ने मुख्यमंत्री को एम्स से छुट्टी देने का निर्णय लिया है। एम्स में उपचाराधीन रहे मुख्यमंत्री एक पखबाड़े तक चिकित्सकों की निगरानी में रहे और पंद्रह दिन बाद शिमला लौट रहे हैं। शिमला पहुंच कर मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मनाएंगे। सभी तरह की रिपोर्टें सामान्य आने के बाद एम्स के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ऊना, 21 मार्च – जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण ऊना द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 14 वीं बटालियन, जसूर के सहयोग से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में “बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने हिमकेयर को दी नई मजबूती : तीन वर्षों में ऊना में 42 करोड़ की स्वास्थ्य राहत

ऊना, 19 फरवरी. जब कोई गंभीर बीमारी किसी परिवार की दहलीज़ पर दस्तक देती है, तो इलाज के साथ उसका भारी खर्च सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। इस आर्थिक बोझ को कम करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफपीओ की प्रगति की समीक्षा व कारोबार में सुधार को किया विचार-विमर्श

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक एएम नाथ। चम्बा जिला स्तरीय निगरानी समिति (D-MC) की बैठक केंद्रीय क्षेत्र योजना (CSS) ‘10,000 किसान उत्पादक संगठनों (FPOS) के गठन और संवर्धन’...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी में डूबते दो साथियों को बचाया : खुद नदी में बह गया पंजाब का युवक

एएम नाथ । भुंतर/ कपूरथला  :  ब्यास नदी में डूब रहे दो लोगों की जान बचाने वाला युवक अपनी जिंदगी की जंग हार गया। साथियों को तो मौत के मुंह से वापस ले आया,...
Translate »
error: Content is protected !!