मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में रहे उपस्थित

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न सैन्य एवं अर्धसैनिक बलों, हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, भूतपूर्व सैनिकों और युवा संगठनों की अनुशासित परेड देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।May be an image of dais and text that says "ಶఆಿಲಾ UUAN N"
उन्होंने जीवन रक्षा में असाधारण साहस के लिए सम्मानित किए गए युवाओं की सराहना की तथा विभागीय झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रदेश की समृद्ध विरासत और विकास यात्रा का प्रतिबिंब बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों पर चलते हुए प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराग ब्लॉक में पोलिंग टीमें मतदान केंद्रों के लिए रवाना

रोहित जसवाल।  करसोग : चुराग विकासखंड में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। विकासखंड की सभी 31 पंचायत में से पहले चरण में 11...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित युवक ग्रिफ्तार : आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में पुलिस ने लिया

|गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा आरोपी का आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जितना शानदार विजयी जुलूस, उतना ही खर्चा नेताओं के खाते में : विजयी जुलूस में ढोल नगाड़ों, मिठाई व मालाओं के चुनावी खर्च में जुड़ेंगे पैसे

हिमाचल प्रदेश। विजयी जुलूस में बजने वाले ढोल, नगाड़े और बैंड तक का खर्चा नेताओं की जेब से निकलेगा। जलेबी, लड्डू और अन्य मिठाई बांटी तो उसका खर्च भी नेताओं के खाते में जुड़ेगा।...
Translate »
error: Content is protected !!