मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए अंशदान

by
 एएम नाथ। धर्मशाला : नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमुडा की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सुख आश्रय कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के योगदान की अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों के हित में सुख आश्रय कोष के तहत की जा रही विभिन्न कल्याणकारी पहलों को संबल प्रदान करने में दूरगामी भूमिका है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर लाभार्थी को सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक राम कुमार और मुख्य सचिव संजय गुप्ता, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र वशिष्ठ भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ और छल और हेर-फ़ेर से नहीं चलती है सरकार : पहले प्रदेश से बोला झूठ, अब मातृशक्ति के साथ छल कर रही है कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

गारंटी 22 लाख महिलाओं को 1500 देने की थी लेकिन अब कर रही है गोल-मोल एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने पहले झूठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियों के बारे में सरकारी कॉलेज लिल्हकोठी में छात्राओं को किया जागरूक :’वो दिन’ योजना के तहत शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा द्वारा वीरवार को राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में ‘वो दिन’ कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी...
हिमाचल प्रदेश

गोयला स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय

पट्टा मेहलोग, 11 मई (तारा : शिक्षा खंड पट्टा महलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 68 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ संजय कुमार ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!