मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चुवाड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा 9 फरवरी :  मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में शनिवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार में लोगों की समस्याओं का निराकरण और समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भटियात विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान 48 करोड़ 75 लाख की धन राशि के विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 3 करोड़ 37 लाख 76 हजार से निर्मित विधानसभा क्षेत्र भटियात के सरना, सलोह, चुलारी और तहसील भटियात के साथ लगते गांव के लिए जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ जल आपूर्ति योजना का तथा नाबार्ड के तहत अपर व लोअर वडिंगी की उठाऊ जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री 45 करोड़ 38 लाख धन राशि की विभिन्न योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
इन योजनाओं की रखेंगे आधारशिला..
भट्टियात के समोट और अन्य साथ लगते गांवों की ग्रेविटी वाटर सप्लाई स्कीम की पाइप जल योजना व राजैन-सरोगा कुहल की री-मॉडलिंग और संवर्द्धन की आधारशिला रखेंगे ।
इसके साथ जतरून,त्रिमठ और सलोह गांव में तथा ग्राम पंचायत सिहुंता के मोतला में बाढ़ सुरक्षा कार्य की लिए आधारशिला रखेंगे। चुवाड़ी कस्बे की
जल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण और संवर्धन की तथा शाहपुर सियुंता जोत चंबा मार्ग के चुवाड़ी में कालीघार भूस्खलन आपदा की रोकथाम के लिए भूस्खलन शमन उपायों की आधारशिला रखेंगे व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सिहुंता जोलना खास सड़क के उन्नयन के लिए आधारशिला रखेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चुवाड़ी हेलीपैड में दोपहर 12:00 बजे पहुंचेंगे और 3 :00 बजे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचली युवाओं को विदेशों में भी नौकरी दिलाएगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कांस्टेबल के 1226 पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाएं एएम नाथ। शिमला हिमाचली युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी के अवसर तलाशने के निर्देश दिए हैं।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

डीजी की हत्या का आरोपी नौकर गिरफ्तार:आतंकी गुट का बड़ा खुलासा

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर अभी तक दो एंगल सामने आए हैं। पहला टेररिस्ट अटैक का और दूसरा मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचेगी सड़क : 300 लोगों का सपना होगा पूरा, खत्म होगी 6 किमी की पैदल चढ़ाई

पांगी घाटी के दुर्गम गांव कुलाल के लोगों की बरसों पुरानी मुराद होने जा रही पूरी एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के कुलाल गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित : भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये,

ऊना, 26 नवम्बर – आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के...
Translate »
error: Content is protected !!