मुख्यमंत्री से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, दीपावली की दी शुभकामनाएँ

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिवालय में स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें हिन्दुओं के पवित्र तथा पौराणिक पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। गौरतलब है कि विदेश यात्रा के बाद विधान सभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ यह पहली मुलाकात थी।

इस अवसर पर पठानिया ने मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई देते हुए उनके सुखद तथा समृद्व जीवन की कामना की। पठानिया ने मुख्यमंत्री को अपनी हालिया विदेश यात्रा के दौरान हुए कार्यक्रमों तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी तथा इस यात्रा की देश तथा प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में महत्वत्ता की जानकारी सांझा की। मुख्यमंत्री ने भी विधान सभा अध्यक्ष को दीपावली की शुभकामनाएँ दी तथा उनकी सकुशलता की कामना की। इससे पूर्व संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने भी विधान सभा सचिवालय पहुँचकर विधान सभा अध्यक्ष को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो मरीजों को एयरलिफ्ट कर दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार से आईजीएमसी पहुंचाया

 शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विशेष अधिमान देते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड मैहला व तीसा में खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें : आवेदन की अंतिम तिथि 31मई 2025

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा के विकासखंड मैहला व तीसा में उचित मूल्य की दुकानें आवंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है। यह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण दिवस पर ओरोविंदो पब्लिक स्कूल में ‘पौधारोपण एवं जागरूकता’ कार्यक्रम आयोजित

बीबीएन, 5 जून (तारा) : ओरोबिदो पब्लिक स्कूल बद्दी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बद्दी के एसिसटेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का किया दौरा*

गौशाला के सुधार कार्यों के लिए 2 लाख रुपए वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की एएम नाथ। बैजनाथ, 10 अक्टूबर  : विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!