मुख्यमंत्री से लूहरी और सुन्नी जलविद्युत परियोजना के प्रभावितों ने की भेंट : राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही – सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां पूर्व विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में लूहरी और सुन्नी जलविद्युत परियोजना प्रभावितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों के हितों की अनदेखी की लेकिन वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) कंपनी सरकार द्वारा मांगी गई रायल्टी प्रतिशतता पर सहमत नहीं होती है, तो सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए 210 मेगावाट लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 और 66 मेगावाट धौलासिद्ध विद्युत परियोजना तथा 382 मेगावाट सुन्नी विद्युत परियोजना का अधिग्रहण करेगी।
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में 50 हजार रुपये से अधिक आय वाले सम्पन्न परिवारों से 100 रुपये प्रति कनेक्शन शुल्क लेगा तथा इस निर्णय से समाज के कमजोर वर्ग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार ने विधवाओं, एकल नारी, विकलांगों, बीपीएल परिवारों, अनाथों आदि को इस शुल्क से छूट दी है। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से उनके जल उपयोग के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस मानसून सीजन में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य को अब तक 900 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य को केंद्र सरकार से कोई भी वित्तीय सहायता नहीं मिली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में दिखी ‘पहाड़ी शिष्टाचार’ की मिसाल : सियासी मतभेदों के बीच रिश्तों की गर्मजोशी

विक्रमादित्य सिंह ने सरवीन चौधरी के पारिवारिक समारोह में बढ़ाया मान एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अक्सर तीखी बयानबाजी देखने को मिलती है, लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल कविन्दर गुप्ता 26 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का शुभारंभ

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मिंजर अर्पित कर करेंगे मेले का विधिवत आगाज तीन दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल, सांस्कृतिक संध्या का भी करेंगे उद्घाटन एएम नाथ। चंबा: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्दर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेदांताचार्य सुग्रीवानंद जी का निधन – डेरा बाबा नारी में करें अंतिम दर्शन : तीन मार्च को होगा संस्कार

रोहित जसवाल। ऊना :  श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज वेदांताचार्य एवं विद्यालंकार अधिष्ठाता डेरा रुद्रानंद जी आश्रम नारी ने देह त्याग दी और ब्रहमलीन हो गए। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में सुबह अंतिम सांस...
Translate »
error: Content is protected !!