मुझे हाथ भी लगाया तो पूरे देश में BJP की नींव हिला दूंगी, बंगाल कब्जाने में गुजरात चला जाएगा : ममता की केंद्र को दो टूक

by

बोनगांव : पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर भाजपा बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर सकती और न ही मुझे हरा सकती है।

‍बिहार का नतीजा एसआईआर का परिणाम : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोंगांव में एसआईआर विरोधी रैली में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजा एसआईआर का परिणाम है। विपक्ष वहां भाजपा की चाल को नहीं समझ सका। उन्होंने कहा कि यदि एसआईआर दो-तीन वर्षों में किया जाए, तो हम इस प्रक्रिया को हरसंभव संसाधन के साथ समर्थन देंगे। ममता ने कहा कि एसआईआर के बाद जब मतदाता सूची का मसौदा जारी हो जाएगा तब लोगों को चुनाव आयोग और भाजपा द्वारा पैदा की गई आपदा का एहसास होगा।

चुनाव आयोग पर निशाना : मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि क्या भाजपा शासित राज्यों में एसआईआर का आयोजन यह दर्शाता है कि केंद्र स्वीकार करता है कि वहां ‘घुसपैठिये’ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ‘इलेक्शन कमीशन’ अब एक निष्पक्ष संस्था नहीं रह गई है, यह ‘बीजेपी कमीशन’ बन गई है। ममता ने कहा कि भाजपा राजनीतिक रूप से उनका मुकाबला नहीं कर सकती और न ही उन्हें हरा सकती है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया अराजक और धमकी भरी है।

उल्लेखनीय है कि इस समय 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। यही कारण है कि ममता बनर्जी एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग और केन्द्र की भाजपा सरकार पर बुरी तरह भड़की हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

27 को चकमोह में सुनीं जाएंगी दूरसंचार और मोबाइल उपभोक्ताओं की समस्याएं

हमीरपुर 22 सितंबर। मोबाइल, दूरसंचार व प्रसारण से संबंधित आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ट्राई द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुआ के नवाब सिंह से थे अवैध संबंध , भतीजी के मेडिकल से किया मना – भतीजी को नवाब सिंह तक पहुंचाने वाली बुआ ने क्या-क्या बताया

कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के डिग्री कॉलेज में रात के वक्त अपने साथ नाबालिग भतीजी को ले जाने वाली आरोपी बुआ को पुलिस ने आखिर बुधवार को तिर्वा से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोटधार में आईटीआई और हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की : 64 करोड़ रुपये से निर्मित बगछाल पुल किया जनता को समर्पित – घुमारवीं में भराड़ी को तहसील बनाने की की घोषणा

बगछाल सड़क को डबल लेन करने के लिए 58 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा  बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लग में विशाल जनसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मॉनसून सत्र में आपदा से तबाही पर चर्चा : आमने-सामने हुए जयराम ठाकुर और सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। विधानसभा के पूर्व सदस्य गणेश दत्त भरवाला की मृत्यु पर शोक प्रकट करने के बाद विपक्ष ने...
Translate »
error: Content is protected !!