मुस्लिम पक्ष का यू-टर्न : संजौली मस्जिद के ऊपर के दो हिस्से तोड़ देंगे- अवैध हिस्से को गिराने पर क्यों हुए राजी?

by

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। अब मुस्लिम पक्ष ने बड़ा फैसला लिया है। मुस्लिम पक्ष ने अब खुद शिमला नगर निगम को संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को गिराने का प्रस्ताव दिया है।  मस्जिद के इमाम शहजाद का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे लोग शांति से रहना चाहते हैं। जिसके बाद अब ‘अवैध’ हिस्से को खुद गिराने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया है। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने गुरुवार को बैठक की। जिसके बाद नगर निगम से इस ‘अवैध’ हिस्से को सील करने और गिराने की पेशकश की गई।

कई दिन से चल रहा था विवाद :    इस ‘अवैध’ हिस्से की वजह से कुछ दिन से विवाद हो रहा था। कुछ स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों को ‘अवैध’ हिस्से पर आपत्ति थी। जिसके बाद लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। अब मुस्लिम पक्ष ने शांति के लिए बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को यहां हालात खराब हो गए थे। बड़े पैमाने पर लोगों ने इस ‘अवैध’ हिस्से के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस को पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा था। अब संजौली मस्जिद के इमाम शहजाद का बयान सामने आया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि विवाद सुलझ जाएगा। शहजाद ने कहा कि उन लोगों ने नगर निगम से अनुरोध किया है।

अगर नगर निगम को लगता है कि कोई हिस्सा ‘अवैध’ है और इसे गिराने की जरूरत है तो उनके समुदाय को खुद इसे गिराने की अनुमति दी जाए। हम लोग यहां बिना किसी दबाव के दशकों से रह रहे हैं। यह फैसला उन लोगों ने हिमाचली होने के नाते लिया है। वे लोग शांति चाहते हैं और यहां भाईचारा कायम रहना चाहिए। वहीं, मामले को लेकर नगर आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने भी पुष्टि की है। अत्री ने कहा कि उन लोगों को मुस्लिम पक्ष का लेटर मिला है। जिसमें संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को सील करने और गिरा देने की अनुमति देने की मांग की गई है। लेकिन अभी जांच की जरूरत है कि कितना हिस्सा अवैध है?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

गांव झोनोवाल में आयोजित कबडी कप में भार खुल्ला में गुजर कलब कोट ने तो गांव स्त्तर में भलान की टीमों ने फाईनल मुकावलों में की जीत दर्ज

 गढ़शंकर: गांव झोनोवाल में भगत सिंह स्र्पोटस कलब, ग्राम पंचायत व समूह एनआरआई दुारा करवाए दूसरे कबडी कप में कबडी नैशनल स्टाईल भार खुल्ला में गुजर कलब कोट, गांव स्त्तर के मुकावले मे भलान...
article-image
पंजाब

विशाल डाक काबड़ यात्रा 22 जुलाई को सतनौर से निकलेगी

गढ़शंकर : 21 जुलाई : हर साल की तरह इस साल भी डाक काबड़ यात्रा 22 जुलाई से गढ़शंकर के गांव सतनौर के पृथ्वी नाथ शिव मंदिर से रवाना होगी। डाक काबड़ यात्रा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर वार्ड नंबर 1 में बरसाती पानी की निकासी न होने का मामला खन्ना ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग में दायर की याचिका

गढ़शंकर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर के वार्ड नंबर 1 में रोज़े वाली गली जो कि बाजार से होकर रावलपिंडी को जाती है, में बरसाती पानी की निकासी न होने के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता…बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों को मुआवजा देने पर आएगी नई नीति : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : दिवाली से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किश्त अक्तूबर माह के वेतन...
Translate »
error: Content is protected !!