मुहिम : ग्रामीण पर्यटक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे, प्रारंभिक चरण में दबीड़ ,गुनेहड, क्योर ,चौगान होंगे कूड़ा कचरा मुक्त: डीसी

by
क्योर पंचायत में कूड़ा कचरा संयंत्र स्थापित करने को भूमि का किया निरीक्षण
धर्मशाला, 05 अगस्त। कांगड़ा जिला में पर्यटन स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि पर्यटक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सके।
यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बीड़ वन विश्राम में ठोस एवं तरल कूड़ा कचरा के निष्पादन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं इस के लिए कूड़ा कचरा प्लांट भी स्थापित किए जा रहे हैं इसके साथ ग्रामीण पर्यटक स्थलों पर प्लास्टिक तथा अन्य सामग्री के लिए डस्टबिन भी उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि कूड़ा कचरा का बेहतर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में स्वच्छता अभियान पर विशेष फोक्स किया गया है इसमें आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि प्रत्येक पंचायत में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि 04 पंचायतों बीड़ ,गुनेहड, क्योर , चौगान कूड़ा कचरा मुक्त बनाया जाएगा। डीसी ने कूड़ा कचरा संयंत्र की स्थापना के लिए ग्राम पंचायत क्योर में भूमि का निरीक्षण भी किया गया ।
इस अवसर पर एडीसी कांगड़ा सौरव जसल, एसडीएम बैजनाथ डी सी ठाकुर , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, डीएफओ नितिन पाटिल, डीआरडीए प्रयोजना अधिकारी चंद्रवी संजीव राणा ,अमन सपहिया, एनजीओ की ओर से अभिषेक भगालियां, प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर , क्योर प्रधान शिव कुमार , उपप्रधान क्योर रोवन , चौगान प्रधान निगेश ठाकुर , बीड़ होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश अवरोल , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्त वर्ष 2024 25 के दौरान आईटीडीपी के तहत भरमौर में खर्च होंगे 48.2 करोड रुपए – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। चंबा ,2 अगस्त :   जिला चंबा के उप मंडल मुख्यालय भरमौर में एकीकृत जनजाति विकास परियोजना (राज्य योजना मद) के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्राईअंफ शो ऑन स्नो फुटबाल लीग के सीनियर वर्ग लीग का किया शुभारंभ : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बाल बालिका आश्रम किलाड़ में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

निर्माणाधीन लघु सचिवालय और बस स्टैंड किलाड़ के कार्य को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश पांगी, 20 अगस्त :   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज बाल बालिका आश्रम किलाड़ का दौरा कर उपलब्ध विभिन्न...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

ओपीएस के लिए जयराम ने कर्मचारियों को दी थी चुनाव लड़ने की चुनौती,  भाजपा ने नोट के दम पर रची चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता : वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एकदिवसीय कार्यशाला

एएम नाथ। केलांग 26 जून :   जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास तथा...
Translate »
error: Content is protected !!