मूक एवं बधिर दिव्यांगजन की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नम्बर जारी

by
सोलन :   ज़िला में आपात स्थिति में मूक एवं बधिर दिव्यांगजनों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए सृजित व्हाट्सएप ग्रुप के लिए ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन गावा सिंह नेगी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
इस व्हाट्सएप ग्रुप के लिए नम्बर 89889-55601 जारी किया गया है।
इन आदेशों के अनुसार मूक एवं बधिर दिव्यांगजन को अग्नि, भूकंप, रोग, पुलिस सहायता एवं रोगी वाहन सेवा की स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए यह व्हाट्सएप सुविधा आरम्भ की गई है।
यह व्हाट्सएप सुविधा विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में मूक एवं बधिर दिव्यांगजन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाय वाले के ठिकाने पर छापा : 1.05 करोड़, 344 ग्राम सोना और 85 ATM कार्ड, 75 पासबुक…साइबर ठगी का खुलासा

रांची  : बिहार में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में आया हैं. गोपालगंज पुलिस ने एक चाय दुकानदार के घर से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए हैं. इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन का कट्टर विरोधी जीत गया ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव : लाई चिंग-ते चुने गए ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव

तइपे :  सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लाई चिंग-ते ताइवान के नए राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वहीं ताइवान की मुख्य विपक्षी पार्टी कुओमितांग के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा सूरियां स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है प्रदेश सरकार : प्रो. चन्द्र कुमार

एएम नाथ। नगरोटा सूरियां, 23 दिसम्बर :कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक न केवल बच्चों को ज्ञान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारण बताओ नोटिस 2 IAS समेत पांच अधिकारियों को सुक्खू सरकार ने जारी किया

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पर्यटन विभाग में विज्ञापन एजेंसियों की इम्पैनलमेंट के मामले की जांच रिपोर्ट के बाद दो आईएएस समेत पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ...
Translate »
error: Content is protected !!