मूल्यांकन शिविर में 39 दिव्यांगजन व 10 वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

by
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  जिला रेडक्रास सोसायटी धर्मशाला व कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आज सोमवार को बचत भवन देहरा में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।टीम ने 39 दिव्यांगों व 10 वरिष्ठ नागरिकों की जांच की गई। रेडक्रास सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि शिविर में 49 लोगों का पंजीकरण किया गया है जिन्हें अगले शिविर में निःशुल्क उपकरण दिए जाएंगे। शिविर में पंजीकृत दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकतानुसार बैटरी चलित तिपहिया साईकिल,व्हील चेयर, फोल्डेबल वॉकर,हेयरिंग एड, क्लिपर व आधुनिक कृत्रिम अंग के लिए नाप लिया गया। उन्होंने बताया कि सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की सहायता से दिव्यांगजन एक बार फिर समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे।
शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी देहरा विपुल कुमार , राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

40 लाख से चौड़ी होगी चायली खुर्द सड़क – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला शहर के साथ सट्टी ग्राम पंचायत चायली में 40 लाख रुपए की लागत से चौड़ी...
article-image
पंजाब

मैनेजर अमन लाल ने ग्राहकों को एटीएम कार्ड की धोखाधड़ी से बचने के लिए किया जागरूक

गढ़शंकर, 23 दिसम्बर: बैंक ऑफ इंडिया गढ़शंकर के मैनेजर अमन लाल ने ग्राहकों को एटीएम कार्ड की धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक किया । उन्होंने बैंक के एटीएम कार्ड धारकों से पैसे लूटने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के वादे अधूरे, सरकार की विदाई नजदीक….चिट्टा माफिया पर कार्रवाई के बजाय समोसे की जांच में उलझी सरकार : जयराम ठाकुर

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित; हिमकेयर, सहारा और स्वावलंबन जैसी योजनाएं बंद करने का लगाया आरोप एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा में रविवार को भाजपा की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रघुवीर सिंह बाली को मिली विकास की विरासत : नगरोटा बगवां में 24वां बाल मेला, मुकेश अग्निहोत्री ने जी.एस. बाली के योगदान को किया याद

क्षेत्र में चल रहे एक हजार करोड़ के कार्य : अग्निहोत्री एएम नाथ। नगरोटा बगवां :  स्वर्गीय जी.एस. बाली की 72वीं जयंती के अवसर पर नगरोटा बगवां के गांधी ग्राउंड में आयोजित 24वें बाल...
Translate »
error: Content is protected !!