मूसेवाला की हत्या का मामला : अदालत ने बुधवार को लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया समेत 25 लोगों पर आरोप

by

मानसा : गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मानसा जिला अदालत ने बुधवार को लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया समेत 25 लोगों पर आरोप तय कर दिए। इसके अलावा अदालत ने आरोपी गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, चरणजीत चेतन व जगतार सिंह की ओर से निर्दोष होने की लगाई गई अर्जी खारिज कर दी गई है।
उन्होंने अदालत में अर्जी लगाकर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले से कोई संबंध न होने की बात कही थी। अदालत में सिद्धू मामले में आरोप तय होने के बाद अदालत के फैसले पर संतुष्टि जाहिर करते हुए सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि अब इस केस में कुछ उम्मीद बंध गई है। इससे पहले वह अंधेरे में ही हाथ मार रहे थे।

उन्होंने कहा कि मूसेवाला कत्ल मामले में बहुत से सफेदपोश साजिशकर्ता हैं, लेकिन उनको अभी तक जांच में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार ने इस मामले में उन्हें अभी तक परेशान ही किया है। बलकौर सिंह ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का जेल से जारी हुए वीडियो की भी जांच अब तक नहीं हो पाई। लॉरेंस व उसके गैंगस्टर साथियों ने सरेआम पंजाब की जेलों में बैठकर ये साजिश रची और बहुत से पुलिस अफसर विदेशों में भी चले गए, जिनको जांच में शामिल नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि एनआईए की जांच में सामने आ चुका है कि लॉरेंस बिश्नोई जेलों में बैठकर पांच करोड़ रुपये तक सालाना कमा रहा है और अब भी गैंगस्टरों की ओर से तरह-तरह के कत्ल की जिम्मेदारियां ली जा रही हैं। मानसा अदालत ने मूसेवाला कत्ल मामले में दोष तय करने के बाद इसकी अगली सुनवाई 20 मई को रखी है। बलकौर सिंह से गोल्डी बराड़ की मौत के मामले में पूछे गए सवाल पर अज्ञानता जताई।
आर्म्स एक्ट में किया गया है नामजद
केस में लगाई गई 120 बी में सभी 27 आरोपियों को नामजद किया गया है। केस में लगाई गई धारा 302,307 और 326 में इस केस के शूटरों को नामजद किया गया है। आर्म्स एक्ट में लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया व अन्य को शामिल किया गया है। 52 प्रिजन एक्ट में लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया को नामजद किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Bahra Group Hosts Dental

 Dr. Sukhmeet demonstrated proper dental hygiene techniques and educated students about common dental diseases. Hoshiarpu/Daljeet Ajnoha /Sept.17 : In a significant community initiative, Rayat Bahra Group, under the leadership of Chairman Gurvinder Singh Bahra...
article-image
पंजाब

हरियाणा के नारायणगढ़ में छिपा था काला अंब थाना का हैड कांस्टेबल

एएम नाथ। शिमला :   पुलिस टीम ने दबोचा; डीआईजी क्राइम सीआईडी कर रहे केस की जांच, नाहन लाया जा रहा कर्मचारी हिमाचल प्रदेश पुलिस व जिला सिरमौर पुलिस के लिए राहत की खबर आई...
article-image
पंजाब

जीओजी की सेवाएं खत्म करने के विरुद्ध आप सरकार को कोसा

गढ़शंकर – पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जीओजी की सेवाओं को खत्म करने के फैसले के विरुद्ध गढ़शंकर के बंगा चौक पर विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा सरकार के फैसले के...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा घागों गुरु की” में 34 सेवादारों ने किया रक्तदान

गढ़शंकर । गर्मी के मौसम में रक्त की बढ़ती मांग को देखते हुए गुरुद्वारा “घागों गुरु की” की प्रबंधक कमेटी की ओर से जत्थेदार जोगा सिंह (सरपंच हवेली) के नेतृत्व में प्रदीप कुमार और...
Translate »
error: Content is protected !!