मेडिकल कॉलेज चम्बा की सुप्रीत कौर एमबीबीएस परीक्षा में विश्वविद्यालय की टॉपर बनीं

by

गत दो वर्षों में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे : डॉ. पंकज गुप्ता

एएम नाथ। चम्बा :  गत दो वर्षों में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा के प्रथम वर्ष के विद्यार्थीयों ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह जानकारी चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने दी है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि लगातार गत दो वर्षों से कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, मंडी, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षाओं में विशिष्ट अंक (Distinction Marks) प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल कर इस चिकित्सा महाविद्यालय का नाम ऊंचा किया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में अदिति जंवाल सुपुत्री बी. एस. जंवाल निवासी पालमपुर ने 717 में से 900 अंक (80%) प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी में विश्वविद्यालय टॉपर होने का गौरव प्राप्त कर चिकित्सा महाविद्यालय चंबा का नाम ऊंचा किया है।
इस उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, वर्ष 2025 में सुप्रीत कौर सुपुत्री प्रितपाल सिंह शाह निवासी पांवटा साहिब ने 900 में से 684 अंक (76%) प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी में प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षा की विश्वविद्यालय टॉपर बनीं।
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने कहा कि इन उपलब्धियों का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भव: अभियान के तहत 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का होगा आयोजन – DC अपूर्व देवगन

विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की सैचुरेशन होगी हासिल अंगदान के महत्व और स्वच्छता अभियान के तहत गतिविधियों का होगा आयोजन चंबा, 8 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी जान लें कि सरकारें आती जाती रहती हैं, भावनाएं कुचलने का प्रयास न करें : जयराम ठाकुर

हर जगह हिंदूवादी लोगों को फंसाने की साजिश कर रही है सुक्खू सरकार और कुछ अधिकारी हिंदू समाज के धैर्य को बार-बार परखने की गलती न करे सरकार और प्रशासन मुख्यमंत्री की 97 फीसदी...
article-image
पंजाब , समाचार

अस्सी के करीव तूड़ी से भरे दो ट्रकों सहित ट्रैकटर ट्रालियों को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

गढ़शंकर: जिलाधीश के निर्देशों के बावजूद उद्योगों दुारा तूड़ी का उपयोग बिभिन्न कार्यो के लिए जारी है और प्रशासन और पुलिस भी कोई कड़ा कदम उठा नहीं रहे। आज माहिलपुर पुलिस थाने के समक्ष...
article-image
पंजाब

Harialwali Lehar” to be Launched

– 5 Lakh saplings to be planted in Hoshiarpur Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 5 : Divisional Forest Officer (DFO) Hoshiarpur, Amneet Singh, announced that the Punjab Government will launch the “Harialwali Lehar” (Green Wave) campaign in...
Translate »
error: Content is protected !!