मेडिकल कॉलेज में रैगिंग :रैगिंग में शामिल 2 स्टूडेंट्स को एक-एक साल के लिए निष्कासित -1-1 लाख रुपए का जुर्माना, दो अन्य छात्र 6 महीने के लिए निष्कासित -50-50 हजार रुपए का जुर्माना

by

एएम नाथ। कांगड़ा : टांडा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामले में सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों पर रैगिंग के आरोप लगे है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने चार छात्रों अरूण सूद (एमबीबीएस बैच-2019), सिद्धांत यादव (एमबीबीएस बैच-2019), रागवेंद्र भारद्वाज (एमबीबीएस बैच- 2022) और भवानी शंकर (MBBS बैच-2022) को निष्कासित कर दिया है। इसकी पुष्टि कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप ने की है।

डॉ. मिलाप ने बताया कि रैगिंग में शामिल 2 स्टूडेंट्स को एक-एक साल के लिए निष्कासित किया गया है और उन्हें 1-1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जबकि दो अन्य छात्रों को 6 महीने के लिए निष्कासित किया गया। इन पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सभी को 7 दिन के अंदर जुर्माना जमा करने को कहा गया है।

टांडा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का यह मामला 5 जून का है। 6 जून को हॉस्टल ‌वार्डन के माध्यम से इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को मिली। इसी दिन यह मामला एंटी रैगिंग कमेटी को जांच के लिए दिया गया। जिसके बाद मंगलवार सुबह कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में दोषी पाए गए चारों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की।
टांडा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के चार सीनियर ट्रेनी पर जूनियर छात्रों ने रैगिंग के आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर कलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच शुरू की। जांच में जूनियर छात्रों द्वारा लगाए आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर कार्रवाई की गई। हालांकि रैगिंग में जूनियर छात्रों के साथ क्या किया गया, इसके बारे में कॉलेज प्रबंधन ने जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। डॉ. मिलाप ने बताया कि दोषी छात्रों पर नियमों के तहत कार्रवाई की गई है। कॉलेज में किसी भी तरह के अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की पहली शिक्षा वेब-3 मेटावर्स इवेंट आयोजित : विद्यालय कलोह में क्षेत्र के लगभग 15 विद्यालयों के विज्ञान विषय में अध्ययनरत छात्रों के लिए

ऊना, 19 मई – गगरेट उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोह में क्षेत्र के लगभग 15 विद्यालयों के विज्ञान विषय में अध्ययनरत छात्रों के लिए एक शिक्षा वेब-3 मेटावर्स इवेंट आयोजित किया गया।...
हिमाचल प्रदेश

30 मई को एडीआर सेंटर ऊना में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

ऊना: सोमवार 30 मई को प्रातः 9.30 बजे एडीआर सेंटर नजदीक जिला न्यायालय ऊना में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं उपमंडल स्तरीय विधिक सेवाएं समिति के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम : खन्ना

वृक्ष लगाकर खन्ना ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश होशियारपुर, 11 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पृथ्वी पर निरंतर बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। खन्ना ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रिंटिसशिप मेला : मेले में 28 औद्योगिक ईकाइयों तथा अप्रिंटसशिप प्रशिक्षण हेतू 73 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

ऊना, 21 सितम्बर – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा हरोली विकास खंड औद्योगिक संघ के सहयोग से राजीव गांधी कॉमन फैस्लिटी सेंटर बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!