मेयर सुरिंदर कुमार बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव

by

होशियारपुर, 1 अक्तूबरः   अखिल भारतीय महापौर परिषद, नई दिल्ली की ओर से होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार को परिषद का सचिव मनोनीत किया गया है।
मेयर सुरिंदर कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने आश्वस्त किया कि होशियारपुर नगर निगम सहित पूरे पंजाब की नुमाइंदगी करते हुए वे परिषद की नीतियों और कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि परिषद देशभर के शहरी विकास, नगर निगमों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय महापौर परिषद, नई दिल्ली की सत्र 2025 की कार्यकारिणी बैठक केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के सानिध्य में परिषद कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष  रेणु बाला गुप्ता ने की। इस दौरान
देशभर के विभिन्न प्रांतों और सभी राजनीतिक दलों से जुड़े महापौरों को शामिल किया गया और परिषद की ओर से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूची जारी की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा की जिन सीटों पर CM सुक्खू ने किया था प्रचार : नतीजा रहा पचास प्रतिशत

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी स्टार प्रचारक थे. हालांकि, वह कांग्रेस पार्टी के लिए ज्यादा प्रचार नहीं कर पाए और केवल दो ही सीटों पर सीएम...
article-image
पंजाब

चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर, कार्यक्रम में उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहित जसवाल। ऊना, 28 फरवरी। सेवा रक्षा प्रयास (एसआरपी) संस्था पोलियां पुरोहितां द्वारा शुक्रवार को अंब उपमंडल के प्राईमरी स्कूल चक्क सराय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों के 60 पदों के लिए काउंसलिंग 20 से 25 नवम्बर तक

ऊना, 10 नवम्बर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल...
article-image
पंजाब

8 मार्च को गढ़शंकर से बड़ी संख्या में बिभिन कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ता विधानसभा के घेराव के लिए चंडीगढ़ जायेगे

गढ़शंकर l पंजाब पंजाब सवारडीनेट सर्विसेज फेडरेशन की एक विशेष बैठक गुरनाम सिंह हाजीपुर व बलवंत राम के नेतृत्व में गढ़शंकर ब्लॉक स्थित गांधी पार्क में और पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई।...
Translate »
error: Content is protected !!