मेयर सौरव जोशी ने मेगा डीप क्लीनिंग अभियान से पहले चंडीगढ़ सेक्टर-15 का किया व्यापक निरीक्षण…….

by

16 जून से शुरू होगा वार्ड-वाइज डीप क्लीनिंग ड्राइव, अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 15 जून। चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा 16 जून से शुरू किए जा रहे वार्ड-वाइज मेगा डीप क्लीनिंग अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेयर सौरभ जोशी ने आज सेक्टर-15 के रिहायशी और बाजार क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और रखरखाव संबंधी आवश्यकताओं का आकलन कर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करना था।
इस दौरान मेयर के साथ नगर निगम के संयुक्त आयुक्त बलबीर राज सिंह, दोनों अधीक्षण अभियंता, संबंधित कार्यकारी अभियंता, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने सेक्टर के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि डीप क्लीनिंग अभियान की सूक्ष्म योजना बनाकर उसका प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आवश्यक मशीनरी, उपकरणों और पर्याप्त मानव संसाधन की तैनाती की जाए ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और जनसुविधाओं में स्पष्ट एवं स्थायी सुधार दिखाई दे।
सौरभ जोशी ने कहा कि नगर निगम का यह विशेष अभियान शहरवासियों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत सफाई व्यवस्था, सड़कों की झाड़ू सफाई, बागवानी रखरखाव, पेड़ों की छंटाई, फुटपाथों की मरम्मत, रोड गलियों और सर्विस लेनों की सफाई एवं मरम्मत, रेलिंगों के रखरखाव तथा विद्युत ढांचे से संबंधित कार्यों को व्यापक रूप से शामिल किया जाएगा।
मेयर ने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर एवं परिणामोन्मुखी प्रयास कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मेगा डीप क्लीनिंग अभियान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगा और नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Women’s Safety Top Priority

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.4 : District Planning Committee Chairperson for Hoshiarpur, Karmjeet Kaur, stated that the Punjab government is fully committed to women’s safety, dignity, and empowerment. She noted that through One Stop Centres operating across...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैब : सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़सर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी लिया भाग

बड़सर 18 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत बड़सर क्षेत्र के लगभग 250 लाभार्थी विद्यार्थियों को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात कर स्ट्रीट वेंडरों की समस्याएं उठाईं

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 9 जून । राष्ट्रीय लोक दल, चंडीगढ़ प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ की...
article-image
पंजाब

ब्लैकमेल करने, रिश्वत मांगने के आरोप में एओ निलंबित

चंडीगढ़, 29 अगस्त : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट में तैनात पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी (एओ) अमित सेतिया को...
Translate »
error: Content is protected !!