मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंचायतों में किया जाएगा पौधारोपण

by
ऊना, 7 अगस्त – खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा की अध्यक्षता में ऊना के पंचायत प्रधानों के साथ मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रधानों को मेरी माटी मेरा देश अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी गई।
बीडीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत 9 से 13 अगस्त तक शिलाफाल्कम का स्थापन और अमृत वाटिका मे पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 से 12 अगस्त तक प्रतिदिन 12-12 पंचायतों 13 अगस्त को 15 पंचायतों में पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिलाफाल्कम में संबंधित पंचायतों में युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जवानों का पूर्ण ब्यौरा अंकित किया जाएगा तथा उनका स्थापन अमृत सरोवर, जल स्त्रोतों, स्कूलों, पंचायत घरों या अन्य सार्वजनिक स्थल जो पंचायत द्वारा चिन्हित किया जाएगा।
बीडीओ ने बताया कि अमृत वाटिका में एक-एक पौधा सेना से सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त या स्वतंत्रता सेनानियों का उन पौधों का स्वामित्व भी उनकी नाम की पट्टिका लगाकर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को ध्वज़ारोहण एंव राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन्न किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम को निर्देश – उपमंडल स्तर पर नियमित तौर पर करें समीक्षा : लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 4 मार्च। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिले में राजस्व से संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में जल्द शुरू होंगे पीजी कोर्सः मुख्यमंत्री

रोहित भदसाली।  हमीरपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर में शीघ्र ही स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश को हाईकमान ने चुनाव प्रचार के लिए उपलब्ध करवाया हेलीकॉप्टर

दुलहैड़ : दुलहैड़ ग्राउंड में मुकेश अग्निहोत्री को लेने के लिए आज हेलीकॉप्टर उतरा। इस समय कार्यकर्ताओं ने मुकेश अग्निहोत्री के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है जिला हमीरपुर : कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल

स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री ने की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता हमीरपुर 15 अगस्त। 78वां स्वतंत्रता दिवस वीरवार को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया...
Translate »
error: Content is protected !!