मेरे साथ भाजपा के 2 MLA भी होंगे कांग्रेस में शामिल – कहा पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने

by

 जींद :   पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी अपने साथियों के साथ जल्द कांग्रेस में एंट्री करेंगे। उलेखनीय है कि भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह पिता है।  शहर के 40 फीटा रोड पर स्थित पूर्व सरपंच हवा सिंह करसिंधु के निवास पर पहुंचने के साथ-साथ दाड़न खाप प्रधान सूरजमल श्योकंद ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।

अनिल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब वो कांग्रेस में एंट्री करेंगे तो उनके साथ हरियाणा के दो मौजूद विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। ये विधायक कौन होंगे इस बारे में बताने से इंकार करते हुए कहा कि जब ये कांग्रेस में शामिल होंगे तो अपने आप पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटा और नई सरकार बनी तो गठबंधन न होते हुए भी गठबंधन नजर आ रहा था।  जेजेपी पार्टी भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि जेजेपी बेंच पर बैठने वाली भाजपा के रिजर्व खिलाड़ी है। जिस तरह से मैचों में रिजर्व खिलाड़ी टीम में रखे जाते हैं उसी भूमिका में जेजेपी आज नजर आ रही है। बीजेपी जिसे चाहेगी उसे ही जेजेपी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यदि उनके कहे अनुसार हरियाणा में कार्यक्रम रखा तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। कार्यक्रम अगर दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में हुआ तो वहां हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान हाईकमान ही तय करेगा।

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या :  उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत नहीं कर पाई है। भाजपा सरकार के दस साल के शासनकाल से हर कोई तंग है। हर किसी को पोर्टल के चक्कर में उलझा कर रख दिया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत, अयोध्या में राम मंदिर के बाद जो ग्राफ भाजपा का बढ़ा था वो अब नीचे आने लगा है। इसका कारण दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज करना, इलेक्टोरल बाॅन्ड का मुद्दा सामने आने के बाद जनता सब सच्चाई जान चुकी है। ये तीनों मुद्दे भाजपा सरकार की हार का कारण बनेंगे। इंडिया गठबंधन एक विपक्ष का संयुक्त रूप है। इस अवसर पर सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, राममेहर दनौदा, राजेंद्र चहल, संजीव डूमरखा मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग में आई तेजी, अब तक 58679 मीट्रिक टन गेहूं की हुई लिफ्टिंग : DC ने लिफ्टिंग का रोजना का लक्ष्य पूरा करने संबंधी दिए अधिकारियों को निर्देश

होशियारपुर, 26 अप्रैल: होशियारपुर जिले की मंडियों में बीती शाम तक 141983 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि 141721 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जानकारी देते हुए डिप्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासन ने गरली बालिक आश्रम की बेटियों संग मनाया रक्षा बंधन का पर्व

राकेश शर्मा : धर्मशाला/तलवाड़ा । जिला प्रशासन की ओर गरली बालिका आश्रम में बेटियों संग रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सौरभ जस्सल ने बालिका आश्रम...
article-image
पंजाब

नशे की बिक्री संबंधी सूचना एंटी ड्रग हैल्पलाइन नंबर 95016-60318 पर दें, पहचान रखी जाएगी गुप्त–एस.एस.पी : नशे के जड़ से खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश, डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चुनाव के नतीजों को लेकर गुस्साए लोगों के बीच फंसे चुनाव कर्मचारियों व पुलिस को निकालने गए एसडीएम व पुलिस पर लोगों ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज व हवाई फायर

गढ़शंकर l  गढ़शंकर क्षेत्र के गांव खानपुर में चुनाव नतीजों का विरोध करते हुए चुनाव हारने वाले गुट ने चुनाव कर्मचारियों और उन्हें लेने गई पुलिस पार्टी को जबरन रोक दिया। जिसके बाद पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!