मेले, उत्सव और त्योहार संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : कुलदीप सिंह पठानिया

by

कुलदीप सिंह पठानिया लाहडू छिन्ज मेले में रहे मुख्य अतिथि

मेला आयोजन समिति को 41 हजार की धन राशि देने का किया एलान

एएम नाथ। चुवाड़ी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात क्षेत्र के प्रमुख कस्बे लाहडू के बाबा लखदाता मंदिर परिसर में आयोजित छिन्ज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में मेलों, उत्सवों और त्योहारों को समृद्ध लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से युवाओं को शारीरिक दमखम एवं नशे से दूर रहने तथा खेलों और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित होने का भी अवसर मिलता है।


उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं और नशा जैसे सामाजिक अभिशाप से दूर रहें।
कुलदीप सिंह पठानिया ने साथ में यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्पराएं अत्यन्त समृद्ध हैं। प्रदेश में अनेक मेले एवं त्यौहार मनाए जाते हैं। इनमें प्रदेश की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति की जीवंत छवि भी देखने को मिलती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 41 हजार रुपए की धन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने इस दौरान रोचक कुश्ती मुकाबला का भी आनंद लिया।


विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान मेला आयोजन समिति ने शॉल व पगड़ी पहनकर सम्मानित किया।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष मेला आयोजन समिति व सदस्य राज्य सहकारी बैंक राजकुमार चम्बियाल, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी रमन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रोन शो होगा आज विशेष आकर्षण का केंद्र : DC हेमराज बैरवा

एएम नाथ। धर्मशाला : कां गड़ा वैली कार्निवल 2025 की पाँचवीं संध्या 28 दिसम्बर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अत्याधुनिक ड्रोन शो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। यह ड्रोन शो रात्रि 9:30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क़ाफ़िला रोक स्कूली बच्चों से मिले सीएम, फीडबैक भी ली : मुख्यमंत्री ने पूछा, स्कूल में पहली से अंग्रेज़ी मीडियम शुरू हुआ या नहीं

एएम नाथ। मटौर  :  जिला कांगड़ा के मटौर में जनसभा के उपरांत धर्मशाला सर्किट हाउस के लिए निकला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का क़ाफ़िला अचानक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली से थोड़ा दूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में रोपवे परियोजना को मिली केंद्र की मंजूरी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य की बहुप्रतीक्षित रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डवेल्पमेंट प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से वन (संरक्षण) अधिनियम,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड़ामुख- होली-नयाग्रां सड़क के तहत आरडी 0-280 से 0-620 में निर्धारित समय के दौरान बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जारी किए आदेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक बंद रहेगी सड़कआ, पातकालीन सेवा वाहनों को आवागमन की...
Translate »
error: Content is protected !!