मेहंदवानी पक्के मोर्चे के नेताओं विरुद्ध केस दर्ज करने की सख्त निंदा

by

गढ़शंकर :
पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन इकाई गढ़शंकर की अहम बैठक शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर हुई। बैठक में प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी विशेष रुप से शामिल हुए। बैठक में उपस्थित साथियों द्वारा मेहंदवानी में फैक्ट्री प्रदूषण तथा टिप्परों की ढोआ ढुआई विरुद्ध लगे पक्के मोर्चे के नेताओं विरुद्ध प्रशासन द्वारा धारा 283 तथा 188 के अधीन केस दर्ज करने की सख्त शब्दों में निंदा की गई तथा पक्के मोर्चे के संघर्ष के साथ पूर्ण एकजुटता जताई गई। प्रशासन से मांग की गई कि पक्के मोर्चे के नेताओं के साथ बातचीत करते फैक्ट्री प्रदूषण तथा टिप्परों की ढोआ ढुआई का मसला तुरंत हल किया जाए।
बैठक के फैसले संबंधी जानकारी देते हुए सचिव जीत सिंह बगवाई ने बताया कि तिथि चार अगस्त को हो रहे जिला इजलास में गढ़शंकर से विभिन्न विभागों के 25 डेलीगेट हिस्सा लेंगे तथा 9 सितम्बर को पंजाब यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स सांझा फ्रंट द्वारा संगरुर में की जा रही महा रैली में भी गढ़शंकर से बड़ी संख्या में मुलाजिम हिस्सा लेंगे। इस मौके पर बलवीर बैंस, कुलविन्द्र सहूंगड़ा, सतीश कुमार, गुरनाम हाजीपुर, बलभद्र सिंह, नरेश बग्गा, जगदीश पखोवाल व बलवंत राम विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अमेरिका में पंजाब की महिला के चेहरे पर मारी7 गोलियां, मौत : 19 वर्षीय के लड़के ने दिया हत्या को अंजाम

न्यू जर्सी  :   न्यू जर्सी के कार्टरेट में एक आवासीय इमारत के बाहर 19 वर्षीय भारतीय मूल के लड़के ने एक पंजाब की महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही – जय कृष्ण सिंह रोड़ी

डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर ब्लॉक के गांवों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गढ़शंकर । मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोगली नीतियों के चलते गिरेगी आप की लंका : खन्ना

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों का भाजपा में शामिल होने पर खन्ना ने किया स्वागत होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों द्वारा भाजपा में शामिल होने पर...
article-image
पंजाब

मेरा घर-मेरे नाम’ योजना से 40 परिवारों को मिला घरों का मालिकाना हक

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने हाजीखानपुर में लाभार्थियों को सौंपे प्रॉपर्टी कार्ड; कहा- लाल लकीर के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का हुआ समाधान शामचुरासी/होशियारपुर, 7 अक्टूबर। पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!