‘मैं तो परिवर्तन की राजनीति करने आया था, लेकिन… मुझपर आरोप लगाते हैं कि ऊंची आवाज में बोलता हूं : नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान

by

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति और कांग्रेस में एक्टिव रहने के सवालों के बीच अब नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है, “मैं तो परिवर्तन करने के लिए राजनीति में आया था कोई धंधा करने नहीं।

दरअसल, पंजाब में कांग्रेस के लिए वक्त-वक्त पर मुसीबत खड़ी करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी से खासा नाराज दिख रहे हैं. उनका कहना है, “पिछले 30 साल से जितनी भी सरकारें पंजाब में आईं, सभी को माफिया चलाता था, लेकिन मैं आज भी अपने असूलों पर कायम हूं।

‘मुझपर आरोप लगाते हैं कि ऊंची आवाज में बोलता हूं’
नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा, “पिछले 15 साल की राजनीति में कोई आरोप मुझ पर है, तो बताइए. मैंने अपना ज़मीर और किरदार गिरने नहीं दिया. पंजाब में बदलाव के लिए कोई पॉलिसी नहीं लाई गई, न ही प्रोग्राम का ऐलान किया गया. कई साल से कर्ज लेकर सरकारें पंजाब चला रही हैं. उल्टा मुझ पर आरोप लगाते हैं कि ऊंची आवाज में बोलता है।

इससे पहले कांग्रेस ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें पंजाब कांग्रेस के बड़े चेहरे शामिल थे, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं था. पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद से ही नवजोत सिद्धू पार्टी कार्यक्रमों से दूर-दूर रहने लगे थे।

2017 में जॉइन की थी कांग्रेस
नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2016 में बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद 2017 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी. पार्टी ने उन्हें पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था, लेकिन सिद्धू ने दो महीने बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अब भी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ तस्वीर लगाई है और कई मौकों पर उनसे मुलाकात भी की है, लेकिन अब तक उनका रुख कंफ्यूज करने वाला है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/jan.23 : Rayat Bahra Professional University has taken a significant step towards strengthening industry-academia collaboration by signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Quantum Papers Limited. This agreement will promote cooperation between the...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की 

गढ़शंकर, 6 मई: पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों पर तथा एसएमओ पीएचसी पोसी डा. रघुवीर सिंह के दिशा निर्देशों  अनुसार सरकारी हाई स्कूल में डघाम में छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज…..नाना पाटेकर के निधन की परिस्थितियां खंगाल रही पुलिस

परिवार के सदस्यों के बयान और मेडिकल रिकॉर्ड की होगी जांच, मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी पुलिस पणजी। बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक...
Translate »
error: Content is protected !!